फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   hand the temple in mirzapur dead body was found half a kilometer away

Mirzapur News: मंदिर में कटा हाथ देख सन्न रह गए लोग, आधा किमी दूर मिली लाश; दौड़े-भागे पहुंचे पुलिसकर्मी

Sun, 19 May 2024 01:42 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 19 May 2024 01:42 PM IST
सार

Mirzapur News: रविवार की सुबह रैकरा व तेंदुआ गांव के बीच हनुमान मंदिर में एक युवक का कटा हाथ व खून देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर युवक की साइकिल, चाबी, मोबाइल आदि बरामद हुआ।

विज्ञापन
hand the temple in mirzapur dead body was found half a kilometer away
मौके पर मौजूद भीड़ और मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के रैकरा व तेंदुआ गांव के बीच स्थित हनुमान मंदिर पर एक युवक का हाथ काटकर हत्या कर दी गई। युवक का कटा हाथ हनुमान मंदिर में और उसका शव आधा किलोमीटर दूर एक बोरिंग के पास मिला। शनिवार शाम से लापता युवक का रविवार की सुबह शव मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन करने पहुंची।
विज्ञापन


राजगढ़ थाना क्षेत्र के रैकरा गांव निवासी श्याम कोल (21) पुत्र अमृतलाल तीन दिन पहले अपने मौसी के घर गया था। शनिवार की दोपहर बाद तीन बजे वह मौसी के घर से अपने घर लौटा। शाम पांच बजे अपने घर से साइकिल लेकर निकला। इसके बाद घर वापस नहीं आया। रात को घर न लौटने पर परिजन परेशान हो गए। 
विज्ञापन


पुलिस ने मन्दिर में छानबीन किया तो धारदार हथियार हंसिया भी बरामद हुआ, जिससे हाथ काटा गया था। पुलिस ने आसपास छानबीन की तो 500 मीटर दूर एक बोरिंग मशीन के पास श्याम कोल का शव बरामद हुआ। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने हत्याकांड का खुलासा किये जाने की मांग की। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed