फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Guruji absconder, recommendation of suspension

गुरुजी गैरहाजिर, निलंबन की संस्तुति

Wed, 03 May 2017 12:16 AM IST
mirzapur
mirzapur Updated Wed, 03 May 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Guruji absconder, recommendation of suspension
school bag

विज्ञापन
ग्रामीणों की शिकायत पर खंड शिक्षा अधिकारी राजगढ़ संजय कुमार यादव ने मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय कूबा खुर्द का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक गोपालजी त्रिपाठी पिछले 29 अप्रैल से गायब है। विद्यालय पर एमडीएम रजिस्टर देखने से पता चला की 27 अप्रैल से खाना नहीं बन रहा है। इसे  प्रधानाध्यापक की घोर लापरवाही मानते हुये खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापक को निलंबित करने की संस्तुति बेसिक शिक्षा अधिकारी से किया।खंड शिक्षा अधिकारी ने मध्यान्ह भोजन बनवाने की जिम्मेदारी सहायक अध्यापिका नीतू सिंह को सौंपा।


 खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया की ग्रामीणों ने शिकायत किया था की प्रधानाध्यापक विद्यालय नहीं आता है। फल एवं मिल्क का वितरण भी काफी दिनों से नहीं किया जा रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने मंगलवार को विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिकायत सही मिली। विद्यालय में 65 बच्चे नामांकित है। जिसमें मात्र दो उपस्थित पाए गए । बच्चों ने बताया की अप्रैल माह में किसी भी सोमवार एवं बुधवार को फल एवं दूध नही बांटा जाता है, जबकि न्याय पंचायत समन्यवक द्वारा वितरण करने की गलत सूचना दी गयी है ।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed