फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Guru Nanak in Junior, Sundar Mundar topped in Senior

जूनियर में गुरु नानक, सीनियर में सुंदर मुंदर अव्वल

Tue, 01 Feb 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Guru Nanak in Junior, Sundar Mundar topped in Senior
महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कॉलेज सभागार में सोमवार को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें गुरु नानक इंटर कॉलेज जूनियर वर्ग में 236 अंक प्राप्त कर पहले स्थान पर रहा। इसी प्रकार सीनियर वर्ग में 201 अंकों के साथ सुंदर मुंदर बालिका इंटर कॉलेज अव्वल रहा।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग में दूसरे स्थान पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरखपुर माफी रहा। उसे 212 अंक मिले। तीसरे स्थान पर सुंदर मुंदर जायसवाल इंटर कॉलेज रहा। उसे 184 अंक प्राप्त हुए। इसी प्रकार राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहपुर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लहंगपुर, राजकीय हाई स्कूल कोटा शिव प्रताप सिंह, राजकीय हाई स्कूल तेंदुआ कला राजगढ़ तथा राजकीय हाई स्कूल भरुहना सिटी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सीनियर वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चुनार 184 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। शांति निकेतन इंटर कॉलेज पचोखरा 173 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। सीनियर वर्ग में गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज मिर्जापुर, स्वर्गीय कांशीराम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, जनता जनार्दन इंटर कॉलेज को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। निर्णायक मंडल में डॉ. एसएन सिंह, शरद मल्होत्रा, संजय कुमार सिंह आदि शामिल थे। विजेताओं को राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राज कुमार दीक्षित ने पुरस्कृत कर प्रमाण पत्र वितरित किया। इस अवसर पर अनीता यादव व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed