फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Guru Mantra given for administrative studies and spirituality

Mirzapur News: प्रशासनिक अध्ययन व आध्यात्मिकता का दिया गुरु मंत्र

Tue, 09 Sep 2025 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Guru Mantra given for administrative studies and spirituality
राजीव गांधी द​क्षिणी परिसर में आयोजित कार्यक्रम उप​​​स्थित अति​​थि व अन्य। स्रोत- द​क्षिणी परिस
मिर्जापुर। बीएचयू के बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का पांच दिवसीय अभिविन्यास दिशा निर्देश व प्रेरणा कार्यक्रम दीक्षारंभ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महामना पं. मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। आर्चाय प्रभारी प्रो. विनोद मिश्र ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में प्रवेश प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी। मालवीय जी के मूल्यों और सिद्धांतों को आत्मसात करने का आग्रह किया। मुख्य अतिथि छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अनुपम कुमार नेमा ने विद्यार्थियों को विभिन्न कार्यक्रम जैसे की अर्न व्हाइल लर्न, प्लेसमेंट समिति, मेस सब्सिडी, दिव्यांग सब्सिडी, भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे अनुदान कार्यक्रम, टैबलेट, लैपटॉप वितरण व सांस्कृतिक कार्यक्रम दिशा व वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि एडीजी जोन वाराणसी पीयूष मोर्डिया ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रशासनिक अध्ययन का गुरु मंत्र प्रदान किया। वक्ता राजयोगिनी बीके बिंदु दीदी ने खुशनुमा जीवन जीने की कला व आध्यात्मिकता के संग पर व्याख्यान दिया।
विज्ञापन

उप-आरक्षाधिकारी डा. मनोज कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों को अनुशासन में रहने की सलाह दी। प्रवेशी विद्यार्थियों के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर, रैगिंग निरोधी दस्ते का विवरण दिया। विद्यार्थियों से आग्रह किया की डर को त्याग कर इसका उपयोग करें। इस दौरान एएसपी सिटी नितेश सिंह, वरिष्ठ शिक्षक डॉ. बीएमएन कुमार, डॉ. राजीव कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed