{"_id":"6b5c17578d0988b2035e0908168a32f7","slug":"guru-granth-sahib-the-grand-procession-was-taken-out-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्रंथ साहिब की भव्य शोभायात्रा निकाली गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्रंथ साहिब की भव्य शोभायात्रा निकाली गई
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Mon, 11 Jan 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री गुरु गोविंद सिंह जी के 349 वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को नगर में गुरुग्रंथ साहिब की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के रतनगंज स्थित गुरुद्वारा श्रीगुरुसिंह सभा से निकल कर विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: गुरुद्वारा पहुंच कर समाप्त हो गया।
शोभायात्रा के आगे-आगे चल रहे पंचप्यारे आकर्षण का केंद्र बने रहे, वहीं सिख समाज की महिलाएं कीर्तन करते चल रही थीं।
नगर के रतनगंज स्थित गुरुद्वारा श्रीगुरुसिंह सभा से गाजे-बाजे के साथ गुरुग्रंथ साहिब की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा रतनगंज, तेलियागंज, डंकीनगंज, पेहटी का चौराहा, घंटाघर, बसनही बाजार, धुंधी कटरा, मुकेरी बाजार, लालडिग्गी से कटरा कोतवाली रोड होते हुए पुन: गुरुद्वारा पहुंच कर समाप्त हुई।
शोभायात्रा में आवास विकास कालोनी स्थित गुरुनानक इंटर कालेज व रतनगंज स्थित गुरुनानक गर्ल्स इंटर कालेज की छात्राएं कीर्तन करते चल रहीं थीं।
श्री गुरुग्रंथ साहिब की भव्य झांकी के पीछे सिख समाज की महिलाएं भी कीर्तन करते चल रहीं थीं, वहीं खालासा वीर दल गतका पार्टी अपने हैरतअंगेज करतब दिखाते चल रहे थे।
विज्ञापन
शोभायात्रा का संचालन अध्यक्ष गुरमिंदर सिंह सरना एवं सचिव सुरजती सिंह मोंगा कर रहे थे। इसके पूर्व गुरुद्वारे में हजूरी रागी जत्था ज्ञानी अजमेर सिंह ने अपने साथियों के साथ शबद-कीर्तन किया।
इस अवसर पर आयोजित अटूट लंगर में सर्वसमाज के लेागों ने प्रसाद ग्रहण किया। गुुुरुद्वारे के सचिव सुरजीत सिंह मोंगा ने बताया कि श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव 16 जनवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा।
इस दौरान अमरीक सिंह, करमजीत सिंह, दिलीप सिंह वालिया, महेंद्र सिंह, दलजीत सिंह, रघुवीर सिंह, हरि समरन सिंह, जितेंद्र सिंह सोखी, जसवीर सिंह, हरदयाल सिंह, जगजीत सिंह, जसप्रीत सिंह, जसवंत कौर, राजेंद्र कौर, राजेंद्र कौर, भूपिंद्र कौर, तरमिंदर सिंह, पूर्णिमा द्विवेदी, प्रतिमा सिंह, कमलजीत सिंह, तेजिंद्र कौर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहेे।