फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Guru arjun dev, myrtyre day celebrated

तेरा किया मीठा लागे हरि नाम पदारथ..

Fri, 22 May 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर। Updated Fri, 22 May 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Guru arjun dev, myrtyre day celebrated
सिखों के पांचवें गुरु पूज्य श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी पर्व रतनगंज
विज्ञापन
स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा में श्रद्धाभाव से मनाया गया। गुरुद्वारे में विगत 40 दिनों से स्त्री संगत द्वारा चल रहे सुबह सुखमनी साहब के पाठ का समापन शुक्रवार को हुआ। गुरुद्वारा परिसर में शबद-कीर्तन के साथ अटूट लंगर चलता रहा।

श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी पर्व पर रतनगंज स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा में सुबह से सिख समुदाय के लोगाें के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। गुरुद्वारे में हजूरी रागी जत्था ज्ञानी परमजीत सिंह ने अपने साथियों के साथ शबद-कीर्तन किया। उन्हाेंने, तेरा किया मीठा लागे हरि नाम पदारथ नानक मांगे..तथा जपयो जिन अर्जुन देव गुरु..प्रस्तुत कर संगताें को निहाल कर दिया।

गुरुद्वारे के सचिव सुरजीत सिंह मोंगा ने  गुरु जी के जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष गुरमिंदर सिंह सरना ने कहा कि गुरुजी ने गलत बाताें से समझौता न करके बलिदान दिया। शहीदी पर्व पर नगर के आर्यकन्या पाठशाला रोड, घंटाघर, भरुहना चौराहा, रेलवे स्टेशन, रोडवेज तिराहा, घुरहूपट्टी, जंगीरोड, रतनगंज, सांई मंदिर चौराहा सहित कई अन्य स्थानाें पर लोगाें के बीच शीतल शर्बत का वितरण किया गया। गुरुद्वारे में अरदास के उपरांत गुरु के अटूट लंगर का आयोजन किया गया।अमरीक सिंह, करमजीत सिंह सरना, अवनीत सिंह, राज सिंह, इंदरप्रीत सिंह, जसप्रीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed