फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Gupt Navratri: Faithful gathered on the first day

गुप्त नवरात्र: पहले दिन उमड़े रहे आस्थावान

Mon, 12 Jul 2021 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Gupt Navratri: Faithful gathered on the first day
फोटो-
विज्ञापन

गुप्त नवरात्र: पहले दिन उमड़े रहे आस्थावान
विधि- विधान से किया मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन
संवाद न्यूज एजेंसी
विंध्याचल। आषाढ़ मास में रविवार से गुप्त नवरात्र का शुभारंभ होते ही भक्तों की भीड़ मां के दर्शन को उमड़ी, इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां विंध्यवासिनी की पूजा किया, साथ ही मत्था टेककर सुख और समृद्धि की कामना की। मंगला आरती के पश्चात भोर से शुरू हुआ दर्शन और पूजन का सिलसिला देर रात तक अनवरत जारी रहा। इस दौरान घंटा, घड़ियाल, शंखनाद के साथ माता के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था।
देवी उपासकों के लिए गुप्त नवरात्र का विशेष महत्व बताया गया है। साधक लोग इन नौ दिनों में मां विंध्यवासिनी देवी का पूजन, यज्ञ-अनुष्ठान नवरात्र की तरह ही करते हैं। इस बार आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 11 जुलाई से 20 जुलाई तक प्रतिपदा से नवमी तक है। विंध्याचल के पावन दरबार में वर्तमान समय में कई यज्ञ और अनुष्ठान चल रहे हैं तथा मां के दर्शन के लिए मंदिर में दर्शनार्थियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी प्रकार का माघ मास में प्रतिपदा से नवमी पर्यंत नौ दिवसीय अनुष्ठान होता है तथा चैत्र एवं आश्विन मास में प्रत्यक्ष नवरात्र मनाया जाता है। पौष मास के शुक्ल पक्ष में शाकंभरी नवरात्र तांत्रिक लोग मनाते हैं।
विज्ञापन

इनसेट
देवता, गंधर्व, यक्ष एवं किन्नर सभी लोग करते हैं देवी की आराधना:
विंध्याचल। आध्यात्मिक धर्मगुरु त्रियोगी नारायण मिश्र ( मिठ्ठू मिश्र) ने बताया गुप्त नवरात्र में साधक गण विशेषरुप से देवी की आराधना करते हैं। देवता, गंधर्व, यक्ष एवं किन्नर सभी लोग देवी की आराधना करते हैं। उनके साथ-साथ अब मानव समाज में भी इसका प्रचलन जोरों से बढ़ रहा है। नवरात्र की तरह ही सब विधि-विधान गुप्त नवरात्र में भी किया जाता है तथा भक्तों को इसका फल भी उसी प्रकार से प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed