फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Group women engaged in making masks

मास्क बनाने में जुटी समूह की महिलाएं

Sun, 19 Apr 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Group women engaged in making masks
जमालपुर राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन के तहत समूह की महिलाएं बनाती मास्क। - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए अब जिले में ही मास्क का निर्माण होगा। इसके लिए 50 हजार मास्क के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। यह सभी मास्क राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े हुए स्वयं सहायता समूह की महिलाएं ही बनाएंगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से उपजी स्थिति के कारण जिले में इन दिनों मास्क की काफी मांग है। लोगों को गुणवत्ता युक्त मास्क मिल नहीं पा रहा है। इसको देखते हुए एनआरएलएम के इन समूहों को यह जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने सभी विभागों को निर्देशित किया है कि वे अपने कर्मचारियों के लिए मास्क इन्हीं समूहों से ही लेंगे। इससे इन समूहों के सामने मार्केटिंग की समस्या का भी समाधान हो गया है। इसके लिए डीएम सुशील कुमार पटेल ने आदेश जारी कर विभागों को निर्देश दिया है। जिले के सभी विकास खंडों में स्वयं सहायता समूह के तहत मास्क बनाने का काम जारी है।
विज्ञापन

उधर, जमालपुर से कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाएं ब्लाक प्रबंधन इकाई की देखरेख में जरूरतमंद के लिए मास्क तैयार करने मे जुटी हुई हैं। शारदा स्वयं सहायता समूह मदरा व जयगुरुदेव स्वयं सहायता समूह की ओर से प्रतिदिन सैकड़ों मास्क तैयार किए जा रहे हैं। मदरा समूह की अध्यक्ष मंजू, रीना देवी ने बताया कि प्रतिदिन दो हजार मास्क तैयार किया जाना है। ब्लाक मिशन प्रबंधक देवेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि अबतक दोनों समूहों द्वारा लगभग 1400 मास्क तैयार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed