फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ground breaking ceremony will be telecast in all assembly constituencies

Mirzapur News: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का सभी विधानसभा क्षेत्रों में होगा प्रसारण

Sun, 18 Feb 2024 02:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Ground breaking ceremony will be telecast in all assembly constituencies
मिर्जापुर। लखनऊ में 19 फरवरी को होने वाले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का जिले की सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में सजीव प्रसारण किया जाएगा। जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में स्थित तहसील, ब्लॉक मुख्यालय अथवा उचित स्थल पर सजीव प्रसारण की व्यवस्था कराई गई है।
विज्ञापन

सदर विधानसभा क्षेत्र के सिटी क्लब में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त छानबे विधानसभा क्षेत्र के लालगंज विकास खंड सभागार, मड़िहान में सामुदायिक बहुउद्देशीय भवन दीपनगर पटेहरा, मझवां विकास खंड सभागार तथा चुनार विधानसभा के सुरभि शोध संस्थान चुनार में सजीव प्रसारण के लिए व्यवस्था बनाई गई है। जिला मुख्यालय स्थित सिटी क्लब परिसर में कार्यक्रम के आयोजन के लिए उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार को समन्वयक बनाया गया है। इसके अलावा विकास खंडों में होने वाले कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए संबंधित खंड विकास अधिकारी कार्यक्रम समन्वयक बनाए गए हैं। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी समन्वयकों को जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किया है। सभी कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी सीडीओ विशाल कुमार होंगे। उनके दिशा-निर्देशन में सभी कार्यक्रम समन्वयक कार्यक्रम आयोजित कराएंगे। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी में लगाए गए अधिकारियों को सारी तैयारियां समय से पूरा कराने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की हिदायत दी। आगाह किया कि लापरवाही की शिकायत मिलने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, सिटी क्लब परिसर में 19 फरवरी को आयोजित होने वाले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। जिले में आयोजित होने वाले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 10 करोड़ रुपये तक निवेश करने वाली कंपनियों को उद्योग विभाग की ओर से आमंत्रित किया गया है। दस करोड़ से अधिक निवेश करने वाली कंपनियों को लखनऊ में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आयोजित होने वाले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed