फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Grand decoration of Lord Vaman Dev on Dwadashi

Mirzapur News: द्वादशी पर भगवान वामन देव का भव्य शृंगार

Sat, 06 Sep 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Grand decoration of Lord Vaman Dev on Dwadashi
अहरौरा। वामन द्वादशी पर पर्वत शिखर पर बृहस्पतिवार को भगवान विष्णु के तीसरे अवतार का भव्य शृंगार कर आरती उतारी गई। वामन भगवान को पारंपरिक भोग लगाया गया। पौराणिक वार्षिक मेले को लेकर वामन देव के अति प्राचीन मंदिर में दर्शनार्थी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन



क्षेत्र में मेले का अति प्राचीन महात्म है। बृहस्पतिवार की सुबह स्व. श्यामलाल परिवार की ओर से की गई पारंपरिक पूजा के बाद इलाके के भक्तों तथा नागरिकों की भीड़ पर्वत शिखर पर जुट गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई। भगवान वामन देव के संदर्भ में प्रचलित कहानियों के अनुसार सृष्टि की रचना के साथ ही कुकर्मियों का समूल नष्ट करने के लिए देवों का विभिन्न रूपों में अवतार होता रहा है। भगवान विष्णु एवं राम तथा कृष्ण के अलावा वामन देव के रूप में भी भगवान अवतरित हुए हैं। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन


बच्चों के खिलौना, चाट की सजी रहीं दुकानें
अहरौरा। दक्षिणी ओर स्थित जलाशय के पर्वत शिखर पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस पारंपरिक मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शनार्थ जुटी रही। मौसम ने भी रुख बदला और बारिश की फुहारों का भी लोगों ने आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले का महत्व भगवान वामन देव की अविरल झांकी और पूजा पर आधारित है। मेले में पुलिस की ओर से सुरक्षा का व्यापक प्रबंध किया गया। खिलौनों की दुकानें आकर्षण का केंद्र रहीं। थानाध्यक्ष अजय सेठ तथा चौकी प्रभारी नगर अविनाश त्रिपाठी मेला क्षेत्र में पुलिस तथा पीएसी के जवानों के साथ भ्रमण करते रहे परंतु चेन स्नैचिंग तथा पॉकेटमारी की घटनाएं रुक नहीं सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed