फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Government offices will open from today

आज से खुलेंगे सरकारी कार्यालय

Sun, 19 Apr 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Government offices will open from today
कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारीओं के साथ बैठक करते जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल द्य - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में रविवार को हुई बैठक में 20 अप्रैल से जिले के सभी सरकारी कार्यालय खोलने को कहा गया। कहा गया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर काम काज को शुरू किया जाए। कार्यालय खुलने का समय पूर्ववत सुबह साढ़े नौ बजे निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

डीएम सुशील कुमार पटेल ने कहा कि आवश्यकतानुसार एवं अधिकतम 30 फीसदी कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ रोस्टर बनाकर कार्यालय खोला जाए। उन्होंने कहा कि कार्यालय में काम करते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन किया जाए। डीएम ने कहा कि मानसून से प्रभावित होने वाले निर्माण कार्य व अन्य कार्यों को भी सामाजिक दूरी बनाते हुए प्रारंभ किया जाएगा। कार्य के दौरान सभी मजदूर व कर्मचारी या अधिकारी मास्क व सूती गमछा लगाकर ही आए। उन्होंने कहा कि अधिक भीड़ भाड़ वाले कार्यालय में थर्मल स्कैनर के द्वारा जांच कर ही अंदर प्रवेश दिया जाए। सभी अधिकारी अथवा कर्मचारी अपना परिचय पत्र जरूर लगाए रहें। उन्होंने निर्देश दिया कि जो अधिकारी या कर्मचारी किसी दूसरे जिले से आते हैं अथवा यहां से किसी दूसरे जिले में जाते हैं तो वे संबंधति जिले के अपर जिलाधिकारी से मिलकर अथवा आनलाइन पास निर्गत करा सकते हैं।
विज्ञापन

डीएम ने सभी अधिकारियों से कहा है कि जिले के सभी अधिकारी व कर्मचारी तथा अध्यापकगण आरोग्य एप को डाउनलोड करें। साथ ही दूसरे लोगों को भी इसके बारे में जानकारी दें। डीएम ने कहा कि अधिकारी इस समय आईजीआरएस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करें ताकि डिफाल्टर न होने पाए। बैठक में अपर मुख्य अधिकारी विंध्याचल कुशवाहा, पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता देवपाल, कन्हैयालाल झां व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed