फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Government offices open for the first time in lockdownGovernment offices open for the first time in lockdown

लाकडाउन में पहली बार खुले सरकारी कार्यालय

Mon, 20 Apr 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Government offices open for the first time in lockdownGovernment offices open for the first time in lockdown
थरहिया स्थित विकास भवन के जिला अल्प संख्यक कल्याण कार्यालय में काम करते कर्मचारी ।12 बजकर25मिनट पर - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। लाकडाउन में पहली बार सोमवार को सरकारी कार्यालय खुले। बैंक, डाकघर, कलेक्ट्रेट, विकास भवन, रजिस्ट्री कार्यालय आदि तो खुले ही थे लेकिन अन्य कार्यालय बंद थे। सोमवार को सभी बंद कार्यालय खुल गए।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के निर्णय के अनुसार डीएम सुशील कुमार पटेल ने सोमवार को सभी सरकारी कार्यालय को खोलने का आदेश दिया था। निर्णय के तहत सभी कर्मचारियों को मास्क पहनकर तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर ही काम करने का निर्देश दिया गया था। सोमवार को बिजली विभाग, कलेक्ट्रेट, विकास भवन के सभी कार्यालय तथा अन्य कार्यालय खुले और कर्मचारी अपनी पटल पर कार्य करते दिखाई दिए। जल निगम, नगर पालिका आदि सभी कार्यालयों में कामकाज हुआ।
विज्ञापन

लालगंज। सोमवार को सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की चहलकदमी दिखाई दी। सोशल डिस्टेंस मनोवैज्ञानिक रूप से उनके सर चढ़ बोलता दिखाई दिया। परिसर में मौजूद कर्मचारी अनायास ही हाथ धोते दिखे। विकास खंड परिसर में कठवार,कोलकम,दुबार खुर्द,बनवारी,मेढ़रा समेत एक दर्जन गांव के प्रधान कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हलिया। सोमवार को मनरेगा एपीओ ज्ञान सिंह ने अपने पटल को संभाल लिया। उन्होंने बताया कि विकासखंड के पांच ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत सोमवार को मस्टरोल जारी किया गया है। जिसमें ग्राम पंचायत अहुगी खुर्द, अहुगी कलां,सुबांव कलां, लोहरौह एवं नैड़ी कठारी में मनरेगा के तहत ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराने हेतु सोमवार को 30 श्रमिकों को मस्टररोल जारी किया गया है। अन्य ऑफिसों में कार्य बाधित रहा। इस संबंध में बीडीओ नंदलाल कुमार ने बताया कि विकास खंड के सभी ग्राम पंचायतों में लाक डाउन के दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मनरेगा के तहत कार्य शुरू किया जाएगा।

कछवा । आदर्श नगर पंचायत में तो लॉकडाउन का असर दिख रहा है पर गली मुहल्ले में यहा भी लाकडाउन का पालन नहीं कर रहें है। जबकि देहात क्षेत्र में भी लोग लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं। लोग दोपहर एक बजे के बाद भी सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं। देहात क्षेत्र में पुलिस की सख्ती के बाद भी लोग गली, मोहल्ले में घूमते नजर आ रहे हैं। थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने देहात क्षेत्र में पुलिस को सख्ती से लॉकडान का पालन करने के निदेऱश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed