फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Government is not the concern of farmers : RK Chaudhary

सरकार को नहीं है किसानों की चिंता : आरके चौधरी

Tue, 19 May 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला Updated Tue, 19 May 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
Government is not the concern of farmers : RK Chaudhary
प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। आम आदमी त्रस्त है। प्रदेश सरकार के नुमाइंदे मंत्री से लेकर संतरी तक हर तरफ लूट मचा रहे हैं। किसानों की चिंता सरकार को नहीं है।
विज्ञापन


ये बातें सोमवार को कैलहट के शिवशंकरी धाम परिसर में बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि मिर्जापुर-इलाहाबाद जोन कोआर्डिनेटर एवं पूर्व मंत्री आरके चौधरी ने कही।
विज्ञापन



कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री चौधरी ने कहा कि किसानों की कर्ज माफी नहीं की जा रही है और उन्हें राहत के नाम पर सिर्फ लालीपाप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है, जिससे आम जनता को न्याय नहीं मिल पा रहा है, वह न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं।

 मिर्जापुर-इलाहाबाद जोन कोआर्डिनेटर अखिलेश अंबेडकर ने कहा कि पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने की गरज से किसानों की जमीन को मनमाने दामों पर अधिग्रहण किया जा रहा है।

कहा कि प्रशासनिक और पुलिस तंत्र एकदम भ्रष्ट हो चुका है और अधिकारियाें पर प्रदेश सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। कार्यक्रम के दौरान विधानसभा चुनार से अनमोल सिंह पटेल को प्रत्याशी घोषित किया गया।



 मुख्य अतिथि को चांदी का हाथी भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार गौतम एवं संचालन यशवंत राव ने किया।

 इस दौरान गुड्डू राम, कमला शंकर राव, वीर सिंह पासी, पूर्व विधायक रामलोटन पटेल, उदय लाल मौर्य, कासिम हुसैन, सद्दाम राईन, टिकेश गौतम, एमएलसी विनीत सिंह, राज नरायन निराला, बलराम यादव, जियालाल गौतम, रामआसरे भारती, बृजलाल, मो. ईशा, जयसिंह पाल, राजकुमार भारती आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed