फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Government is making youth technically strong

युवाओं को तकनीकी रूप से मजबूत कर रही है सरकार

Sun, 09 Jan 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Government is making youth technically strong
मिर्जापुर। प्रदेश सरकार की तकनीकी सशक्तीकरण योजना के अंतर्गत शनिवार को जिले में स्नातक, स्नातकोत्तर एवं राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों को मुफ्त टैबलेट और स्मार्टफोन का वितरण किया गया। नगर के केबी कालेज, जीडी बिनानी पीजी कालेज, केएमपीजी कालेज व राजकीय पालिटेक्निक व राजगढ़ के छात्र- छात्राएं इसमें लाभान्वित हुए।
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य रामसकल ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को तकनीकी दृष्टि से मजबूत करने के लिए टैबलेट और स्मार्टफोन का वितरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिस शुचिता व पारदर्शिता के साथ प्रदेश को नई दिशा देने का कार्य किया है वह प्रेरणदायी है। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्या ने कहा कि आज भी कई छात्र ऐसे हैं जो आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण टैबलेट या स्मार्टफोन खरीदने में सक्षम नहीं हैं। ऐसे सभी छात्र- छात्राओं के लिए योगी आदित्यनाथ की सरकार ने योजना शुरू की है। इस मौके पर छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, मुख्य विकास अधिकारी व प्राधिकृत नियंत्रक श्रीलक्ष्मी वीएस, अपर जिलाधिकारी शिव प्रकाश शुक्ल, प्राचार्य अशोक कुमार सिंह, डॉ. वीरेंद्र सिंह, पूर्व प्राचार्य डॉ. भवभूति मिश्र, डॉ. अरविंद मिश्र, बिनानी पीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वीना सिंह, केएम पीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. नीलम स्थाना, डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. उमेश सिंह, डॉ. शंशाक शेखर द्विवेदी, डॉ. गौरीशंकर द्विवेदी, डॉ. देवेंद्र पांडेय, डॉ. सुभाष पांडेय, डॉ. धनंजय सिंह आदि थे। संचालन डॉ. कुलदीप पांडेय ने किया।
विज्ञापन

इनको मिला टैबलेट व स्मार्टफोन : विद्यार्थियों क्रमश: केबीपीजी कॉलेज के एमए, एमएससी तृतीय सेमेस्टर के सभी विषयों और बीएसी तृतीय वर्ष (मैथ-बायो), जीडी बिनानी पीजी कॉलेज के एम कॉम तृतीय सेमेस्टर और बी कॉम तृतीय वर्ष, कमला आर्य कन्या पीजी कॉलेज के एमए तृतीय सेमेस्टर और बीए तृतीय वर्ष, राजकीय पीजी कॉलेज चुनार के एमएस सी तृतीय सेमेस्टर सभी विषय और बीएसी तृतीय वर्ष राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज मिर्जापुर डिप्लोमा अंतिम वर्ष और राजगढ़ पॉलिटेक्निक डिप्लोमा अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को निर्धारित कक्ष में टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किया गया। कुछ छात्र-छात्राएं नहीं आए, उनको बाद में टैबलेट व स्मार्टफोन का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 कक्षों में हुआ आयोजन : कार्यक्रम केबी कालेज के सामुदायिक हाल के अतिरिक्त 12 कक्षों में किया गया था। मुख्य हाल में 99 विद्यार्थियों को टैबलेट व स्मार्टफोन का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य कक्षों में भी आयोजन किया गया थ। टैबलेट वितरण को लेकर कार्यक्रम के पहले कुछ छात्रों ने टैबलेट वितरण के लिए बनाई गई सूची को लेकर आपत्ति किया था। उनका कहना था कि उनका नाम सूची में क्यों नहीं है। बाद में अध्यापकों ने उनको शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed