फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Government High School Bhuilikhas won 16 gold medals

Mirzapur News: राजकीय हाईस्कूल भूईलीखास ने जीते 16 स्वर्ण पदक

Fri, 05 Sep 2025 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Government High School Bhuilikhas won 16 gold medals
राजकीय हाई स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में मेडल के साथ विजेता खिलाड़ी।-सोशल मीडिया।
अदलहाट। राजकीय हाईस्कूल भूईलीखास में बुधवार को 69वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी थांगता मार्शल आर्ट प्रतियोगिता हुई। इसमें राजकीय हाईस्कूल भूईलीखास ने 16 स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन

सभी विजेता खिलाड़ियों को मंडलीय खेल के लिए चयनित किया गया। इसमें राजकीय हाईस्कूल भूईलीखास के बच्चों ने अंडर 14 बालिका वर्ग के 41 किग्रा भार वर्ग में संजना, 45 किग्रा में श्रेया, गुड्डी 49 किग्रा में स्वर्ण पदक, बालक वर्ग में कोमल 40 किग्रा, अनमोल 44 किग्रा, सत्येंद्र 48 किग्रा, पंकज 52 किग्रा में स्वर्ण पदक जीतकर विजेता बने।
विज्ञापन

अंडर-17 वर्ष बालिका वर्ग में खुशबू गौतम 44 किग्रा, श्वेता 48 किग्रा, मनोरमा 60 किग्रा व बालक वर्ग में अनीश यादव 44 किग्रा, राजेश 52 किग्रा, प्रशांत 56 किग्रा, अभय 65 किग्रा एवं आदर्श इंटर कॉलेज अदलहाट के विकास ने 56 किग्रा में स्वर्ण पदक जीतकर अपने वर्ग में विजेता बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर 19 बालक वर्ग में बादल 56 किग्रा, सागर 65 किग्रा, उमंग 70 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक के साथ विजेता बने।
थांगता मार्शल आर्ट एक मणिपुर का पारंपरिक मार्शल आर्ट है। जिसे इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन, स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया, खेलो इंडिया, उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त है।

कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य सुरेश माधव ने प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर शिक्षक प्रहलाद सिंह, राजू मौर्य, अरविंद यादव, श्रीप्रकाश पटेल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed