फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Government anti-farmer policy-making

किसान विरोधी नीति बना रही है सरकार

Wed, 20 May 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला Updated Wed, 20 May 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
Government anti-farmer policy-making
केंद्र और राज्य के किसान विरोधी नीतियों के विरोध में बहुजन मुक्ति पार्टी ने प्रदेश  व्यापी कार्यक्रम के तहत मंगलवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


पार्टी ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किसानों को भूमिहीन एवं बेरोजगार बना कर भूखों मारने एवं आत्महत्या करने के लिए  मजबूर करने वाली नीतियों पर  विरोध जताया।
विज्ञापन


इस दौरान जिलाध्यक्ष दुर्ग विजय यादव ने  कहा कि आजाद भारत में कांग्रेस की सरकार  ने 1990 में नई आर्थिक नीति के अंर्तगत उदारीकरण,निजीकरण, भूमंडलीकरण नामक कानून पूंजीपतियों तथा  उद्योगपतियों के हित में बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान की केंद्र  सरकार भी पूंजीपतियों के लाभ के लिए कानून बना रही है। कहा कि केंद्र व राज्य सरकार किसानों के विरोध में कृषि नीति बना रही है और प्रतिवर्ष कृषि  बजट में    निरंतर कटौती कर रही है। जिससे किसान कर्ज  में डूब कर आत्महत्या कर रहा है।


जेपी विश्वकर्मा  ने कहा कि प्रदेश सरकार  किसानों के बकाए गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं कर रही है। प्राकृतिक आपदा से किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। इस दौरान  अच्छेलाल विश्वकर्मा, निर्मल यादव, लालबहादूर त्यागी, सुरेश प्रसाद गौड़, रमाशंकर यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed