फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Good luck by praying for peace

अलविदा की नमाज में अमन की कामना

Sat, 24 Jun 2017 12:30 AM IST
mirzapur
mirzapur Updated Sat, 24 Jun 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
Good luck by praying for peace
इबादत
 अलविदा जुमा की नमाज अदा करने के लिए नगरीय सहित जिले के ग्राम्यांचलों में स्थित मस्जिदाें में नमाज अदा करने के लिए रोजेदाराें का हुजूम उमड़ पड़ा। मस्जिदों में अपरान्ह एक बजे से अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई। शहर कोतवाली क्षेत्र के 22, कटरा कोतवाली क्षेत्र के 26 तथा देहात कोतवाली क्षेत्र के 17 मस्जिदों में अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। सुरक्षा की लिहाज से  मस्जिदों पर व्यवस्था के बेहतर इंतजाम रहे।
विज्ञापन

अलविदा जुमा की नमाज अदा करने के लिए गांव से लेकर शहर तक के मस्जिदों में बच्चे, बूढ़े व जवान नमाज अदा करने के निर्धारित समय से पूर्व ही पहुंचने लगे थे। नगर में स्थित कुछ मस्जिदों पर भीड़ अधिक होने के चलते रोजेदारों ने सड़क पर बिछे मैटी पर बैठ कर अलविदा जुमा की नमाज अदा की। नगर के कटरा कोतवाली के पीछे मदीना जामा मस्जिद में अपरान्ह सवा एक बजे ईदगाह के इमाम मौलाना हाफिज निसार अहमद ने अलविदा जुमा की नमाज अदा कराई। उन्होंने अपनी तकरीर में बताया कि रमजान का रहमत वाला महीना समाप्ति पर है।
विज्ञापन


अल्लाह के नबी ने फरमाया है कि ईद की नमाज के पहले फिकरा अदा कर दो, जो यतीमों व गरीबों का हक है। इस मौके पर ईदगाह के इमाम ने देश में अमन-चैन व खुशहाली की कामना की। नगर के वासलीगंज स्थित गंगाबाई मस्जिद, इमामबाड़ा स्थित जामा मस्जिद, नटवां स्थित जामा मस्जिद सहित हयातनगर, रानीबाग, भटवा की पोखरी, इमरती रोड, रतनगंज, मकरीखोह, पक्कीसरांय, घंटाघर, वासलीगंज, घोड़े शहीद, गोसाईं तालाब, फतहां, आर्यकन्या रोड, लालडिग्गी, सबरी आदि मस्जिदों में अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। प्रत्येक मस्जिदों के आसपास सुरक्षा-व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस बल की तैनाती की गई थी, वहीं पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी व जिलाधिकारी विमल कुमार दूबे भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर सहित ग्रामीण अंचलों में स्थित मस्जिदाें में नमाज के दौरान किसी भी प्रकार की व्यवधान न होने पाए इसके लिए पुलिस प्रशासन व पालिका प्रशासन की तरफ से चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था कराई गई थी। जुमा की अलविदा नमाज के लिए इमामबाड़ा और वासलीगंज में दो घंटे के लिए यातायात रोक दिया गया था। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिस इलाके में नमाज पढ़ी जा रही थी वहां तो ठीक लेकिन कई इस तरह के इलाकों में दो घंटे के लिए रास्ता रोक दिया गया था जिससे गलियों में आवाजाही बढ़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed