फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Good governance and development needed in UP: Rajeev Ranjan

यूपी में सुशासन व विकास की जरूरत : राजीव रंजन

Mon, 11 Jul 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Good governance and development needed in UP: Rajeev Ranjan
जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि बिहार की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में सुशासन व विकास की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा व 2027 वे संभावित विधानसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में संगठन मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन

राजीव रंजन रविवार को कलवारी स्थित रामलीला मैदान में जनता दल यूनाइटेड की तरफ से आयोजित समाजवादी समागम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2005 में बिहार की कमान नीतीश के हाथों में आने के बाद मूलभूत सुविधाओं सड़क, बिजली, पानी आदि के लिए विकास काफी विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि गुजरात व कर्नाटक की तर्ज पर बिहार में भी 11 प्रतिशत विकास दर बढ़ा है। जहां महिलाएं असुरक्षित रहती थीं, अब 24 घंटे निर्भीक होकर लोग सड़कों पर आवागमन करती हैं। नीतीश सरकार की नीतियों के चलते उत्तरप्रदेश में जदयू का जनाधार बढ़ रहा है। बिहार में महिलाओं को संख्या बल के आधार पर आरक्षण दिया गया। इससे वहां की महिलाएं सभी पदों पर तैनात हैं। शहर की तर्ज पर हर गांव में विद्यालय व अस्पताल होगा। किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा। बिहार सरकार में मंत्री जमा खां ने कहा कि बिहार में गरीब बच्चों के लिए नि:शुल्क कोचिंग व्यवस्था है। राष्ट्रीय सचिव हर्ष वर्धन ने कहा कि जलते हुए बिहार को नीतीश की नीतियों ने आगे बढ़ाया। आये दिन नरसंहार होता था। आज सभी सुरक्षित हैं। जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कहा कि समाज अमीरी गरीबी में बंट चुका है, जिसे जोड़ने का काम राजग ही कर सकती है। युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि नगीना की खोज हो रही थी, लेकिन इस कार्यक्रम के सूत्रधार सत्येन्द्र पटेल जैसा हीरा नेता पार्टी को मिल गया। सत्येन्द्र पटेल ने बताया कि असली समाजवादी विचारधारा जनतादल यूनाइटेड में है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सिद्धांत का पूरा देश अनुसरण करता है। वहां सभी धर्मों का सम्मान है। जातीय जनगणना की बात मंच के माध्यम से की गई। जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी। सत्येन्द्र पटेल के साथ मुन्नीलाल यादव, सर्वेश, रामअवध, हंसराज, भगवानदास समेत चौबीस प्रधान व क्षेत्रपंचायत सदस्यों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अनूप पटेल व संचालन रमेश पांडेय ने किया। सभा को मालती कुशवाहा, कृष्ण मुरारी सिंह, कृष्ण चंद्र सिंह, मोती यादव, मुन्ना यादव आदि न भी संबोधित किया।
विज्ञापन

उधर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश में 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ ही 2027 के विधान सभा चुनाव में भी प्रत्याशी घोषित करेगी। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। कलवारी रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा में जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समाज के विकास के लिए सबको जागरूक होने पर जोर दिया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने का काम किया जा रहा हैं। वर्ष 2017 में जो भूल हुई थी, उसे दोहराया नहीं जाएगा। लोकसभा चुनाव 2024 और विधानसभा चुनाव 2027 के लिए तैयारी की जा रही है। गठबंधन के प्रश्न पर कहा कि अभी तो उत्तर प्रदेश में संगठन को खड़ा किया जा रहा है। बच्चा अभी गर्भ में है। समय आने पर तय होगा कि क्या करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed