फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   golden

1500 लोगों को बना आयुष्मान का गोल्डेन कार्ड

Thu, 24 Oct 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
golden
मिर्जापुर। आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनवाने केे लिए बुधवार को नगर के विभिन्न वार्डो के साथ जिले के विभिन्न ब्लाकों में कैंप लगाया गया। इस दौरान एक हजार से अधिक लोगों को गोल्डेन कार्ड बनाया गया।
विज्ञापन

नोडिल अधिकारी डा. सुबोध कुमार सिन्हा के निर्देशन में बुधवार को नगर क्षेत्र के शिवपुर, कंतित, बसही, बसनही बाजार, उत्तरी सबरी, चेतगंज, त्रिमोहानी, बुंदेलखंडी व इमामबाड़ा के साथ जिले के विभिन्न ब्लाकों पर कैैंप लगाकर गोल्डेन कार्ड बनवाया गया। वार्ड में गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। आशाओं व सभासदों ने ने घर-घर जाकर लोगों को सूचना दिया। जिसके बाद आधार कार्ड और राशन कार्ड लेकर पहुंचे लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाया गया। जमालपुर, ब्लाक मुख्यालय के सहज जन सेवा केन्द्र कार्यालय पर आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाया। ब्लाक प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि कैंप में सीएससी के माध्यम से 80 गोल्डन कार्ड बनाए गए। इस अवसर पर डा. संजीव पाठक ने ग्रामीणों को गोल्डेन कार्ड के फायदे के बारे में बताया। इस अवसर पर आशा बेला देवी, रिंकल देवी के साथ शिव सोनकर, प्रेमचंद, संतोष कुमार, मनोरमा देवी संजय, विकास सहित तमाम लाभार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed