{"_id":"602be29a8ebc3ee9372c828f","slug":"goddess-of-learning-worshiped-on-vasant-panchami-mirzapur-news-vns575020887","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसंत पंचमी पर पूजी गई विद्या की देवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसंत पंचमी पर पूजी गई विद्या की देवी
विज्ञापन
मिर्जापुर। वसंत पंचमी पर जगह-जगह मां सरस्वती का पूजन अर्चन किया गया। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन के साथ ही लोक कलाकारों ने फगुआ गीत गाकर वसंत का स्वागत किया। विभिन्न स्कूलों और महाविद्यालयों में पूजन अर्चन किया गया।
जिगना। वसंत पंचमी पर नंदिनी में मेले लगा। विजय मिश्र के द्वारा मां सरस्वती व हनुमानजी का पूजन-अर्चना किया गया। सांस्कृतिक आयोजन में लोक कलाकाआरों ने फगुआ, बेलावरिया व चैता गाया। इस दौरान अनिल पांडेय, अशोक दुबे, श्री भगवान, पप्पू धोबी, मुकेश दुबे, ओम प्रकाश मिश्रा आदि ने अपने-अपने गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रमाकांत मिश्र (नागा) और संचालन कृष्णकांत मिश्र ने किया। इस अवसर पर कलेक्टर पांडेय, गोपाल पांडेय, लाल जी पांडेय, राम अवध पांडेय, भोला नाथ पांडेय आदि मौजूद रहे।
चुनार: टेकौर स्थित श्रीमती भागीरथी ट्रस्टआदर्श संस्कृत महाविद्यालय में सरस्वती पूजन के साथ वार्षिकोत्सव मनाया गया। प्राचार्य डॉ. ब्रह्मानंद शुक्ल की अध्यक्षता में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले वरिष्ठ छात्र सत्यम मिश्र को सरयू पदक, प्रमाण पत्र तथा माध्यमिक वर्ग में बृजेश मिश्र को सरस्वती पदक प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। क्रीड़ा प्रतियोगिता में सत्यम कुमार द्विवेदी, विशाल दुबे, अंकुल मिश्र, गोकुल प्रसाद द्विवेदी, दिव्यांशु पाठक, सुंदरम तिवारी, शिवांशु तिवारी, प्रिंस तिवारी, अंश द्विवेदी आदि छात्रों को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किया गया। प्राचार्य शुक्ल ने बताया कि आज का यह पर्व ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती की आराधना का दिवस है। भगवती सरस्वती की आराधना व्यक्ति के ज्ञान का वर्धन कर विवेक को जागृत करती हैं। इसी क्रम में अदलहट महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. कृष्ण बिहारी द्विवेदी ने कहा कि विद्या व्यक्ति को ज्ञान के साथ-साथ विनय प्रदान करती है। कार्यक्रम में काशी प्रसाद मिश्र, डॉ. रमापति त्रिपाठी, वीरेंद्र चतुर्वेदी, सुनील कुमार दीक्षित, बलभद्र शुक्ल, रामाश्रय, गजराज प्रसाद पांडेय आदि भी उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालीय सांस्कृतिक परिषद के मंत्री श्रीकांत पांडेय ने किया।
विज्ञापन
अदलहाट, विद्या संस्कार पब्लिक स्कूल कौड़ियाकला में वसंत पंचमी पर्व पर विद्यालय में सरस्वती पूजन व हवन कर छात्र- छात्राओं ने विद्या की देवी विद्या धन मांगा। चेयरमैन डॉ. नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने बच्चों को बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा का महत्व बताते हुए कहा कि मां शारदा हमें विद्या देती है। इसलिए हम सबको मां शारदे की पूजन अर्चन करना चाहिए। डायरेक्टर सौम्या द्विवेदी ने कहा कि सभी बच्चे मां शारदा से विद्या धन की कामना करें और सत्य मार्ग अपनाए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शैल तिवारी, आलोक सिंह, निशा सिंह, प्रवीण सिंह, सचिन सिंह, सविता सिंह, दीपिका श्रीवास्तव, महिमा जायसवाल, अल्पना श्रीवास्तव, अंशू राय, संजय पांडेय आदि उपस्थित रहे। कछवां, मंगरवारी वार्ड के राम जानकी मंदिर परिसर में नव युवक कल्याण समिति के तत्वावधान में बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की भव्य प्रतिमा का स्थापित कर पूजन अर्चन किया। क्षेत्र के स्कूलों में भी मां सरस्वती का पूजन अर्चन किया गया। इस दौरान राम जी गुप्ता, गोलू मोदनवाल, प्रवीण मोदनवाल, विवेक मोदनवाल, कीशन जायसवाल, विक्की मोदनवाल, रामबाबू केशरी, मनीष कुमार गुप्ता, छोटी, आशू सेठ आदि उपस्थित रहे।