फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   God keep everyone sane Dnwantri

भगवान धन्वंतरि सबको रखें निरोग

Sat, 29 Oct 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sat, 29 Oct 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
God keep everyone sane Dnwantri
धन्वंत‌र‌ि जयंती

विज्ञापन
सर्वे भवंतु सुखिन: सर्वे संतु निरायमया। इसी मंगल कामना के साथ नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) के सदस्यों ने शुक्रवार को जिला पंचायत  सभागार में आदि चिकित्सक भगवान धन्वंतरि की जयंती मनाई। उनसे सबके निरोग रहने की प्रार्थना की।

  कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया ने विधिवत धनवंतरी पूजन व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने संस्था के 2016-18 की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कराया। संस्था अध्यक्ष डा. अनूप कसेरा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


आयुष मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर इस बार जिला पंचायत सभागार में धनवंतरी जयंती राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाया गया। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कैलाश चौरसिया ने भगवान धनवंतरी जयंती समारोह की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान डा. एस दयाल व डा. एसएन पाठक ने मधुमेह से बचाव के उपाय बताए, वहीं डा. डीएल श्रीवास्तव ने संस्था द्वारा आयोजित विविध आयोजनों व समाज के लिए संस्था के क्रिया कलापों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। संस्था के अध्यक्ष डा. अनूप कसेरा ने आयुर्वेद में वर्णित दोष-धातु-मल की साम्यावस्था के माध्यम से स्वस्थ्य रहने के उपाय बताए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed