फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Giving relief help

राहत सामग्री देकर करें मदद

Sat, 02 May 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Sat, 02 May 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
Giving relief help
नेपाल में भूकंप से प्रभावित लोगों को सहयोग देने के संबंध में शुक्रवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभागार में एक बैठक हुई।
विज्ञापन


 डीएम ने कहा कि सहयोग में आर्थिक मदद स्वीकार नहीं किया जाएगा। लोग राहत सामग्री देकर मदद की जा सकती है। 

जिलाधिकारी ने कहा कि मानव चेतना आपस में हमे जोड़ती है। ऐसे आपदा में पीड़ित लोगाें के सहयोग के लिए स्वेच्छा से आगे आना चाहिए। अपील की कि भूकंप पीड़ित लोगाें की मदद के लिए आगे आएं।
विज्ञापन


 सहयोग में कैश स्वीकार नहीं किया जाएगा, मदद हेतु आवश्यकतानुसार सामानों को देकर सहयोग करें। जिसमें खाद्य सामग्री, दवा, कपड़ा, कंबल, पेयजल आदि का सहयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ने कहा कि ऐसी त्रासदी में संभव है कि वहां पर पानी की टंकी, हैंडपंप आदि नष्ट हो गए होंगे, जिससे पेयजल की भारी किल्लत होगी।

 इसलिए ज्यादा से ज्यादा पेयजल का सहयोग प्रदान करें। रेडिमेड खाद्स समाग्री दें। किसी को सहयोग के लिए दबाव न बनाए बल्कि उन्हें प्रेरित किया जाए।

 कहा कि सामान के इकट्ठा करने के लिए चार सेंटर खोला जाएगा। उसके  बाद सामान गोरखपुर भेजा जाएगा। वहां से सामान नेपाल के लिए भेजा जाएगा। एसपी अधीक्षक दिनेश चंद्र, अपर जिलाधिकारी डीएस उपाध्याय, व्यापार मंडल के पदाधिकारी व नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed