फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Given the market rus Makar Sankranti

मकर संक्रांति के मद्देनजर बाजार गुलजार

Tue, 13 Jan 2015 01:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Tue, 13 Jan 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
Given the market rus Makar Sankranti
मकर संक्रांति के एक दिन पूर्व नगर के प्रमुख बाजार कड़ाके की ठंड में भी गुलजार रहे। सड़क की पटरियों पर गुड़/चीनी से बनी खाद्य सामग्रीे खरीदने के लिए ग्राहकाें की भीड़ देर शाम तक डटी रही।
विज्ञापन


 दूकान पर बिकने को सजे ढूंढा, गजक, लाई- चिउड़ा और गजक सहित तरह-तरह के पट्टी की जमकर बिक्री हुई, जिससे दूकानदार गदगद दिखे।
नगर के प्रमुख बाजाराें में गुड़/चीनी से बनी खाद्य सामग्री सहित लाई, लावा, चिउड़ा, गट्टा, गजक आदि की खरीदारी करने में लोग मशगूल हो गए हैं।

शादीशुदा बेटियाें को शगुन के तौर पर खिचड़ी भेजने के लिए लोगों ने अपने-अपने पसंद की खाद्य सामग्री खरीदी। पिछले वर्ष की अपेक्षा गुड़/चीनी से बने खाद्य पदार्थों के दाम में 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है, बावजूद इसके महंगाई का कोई खास असर बाजार में दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


नगर के गुड़हट्टी बाजार सहित रामबाग, इमामबाड़ा, र्साइं मंदिर रोड, मुकेरी बाजार, संगमोहाल, रमईपट्टी, महुवरिया, त्रिमोहानी, घंटाघर, संकटमोचन मार्ग सहित कई अन्य बाजारों में दोपहर बाद से देर शाम तक रौनक बरकरार रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार में तिल पट्टी 140-150 रुपये किलो, ढूंढा 60-90, गुड़/चीनी से बनी बादाम पट्टी 90-130, लाई-35-45, चूड़ा 30-40, गजक 140-160, रामदाना 120-140, गट्टा 80-90, गुड़ का सेव 80-90 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचे गए। देशी गुड़ ग्राहकों के बीच पहली पसंद बनी रही, जो सोमवार को 70 से 90 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेची गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed