{"_id":"6222638c67ac5521334fbeff","slug":"give-the-district-the-first-place-by-voting-maximum-mirzapur-news-vns6416972116","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकतम मतदान कर जिले को दिलाएं पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकतम मतदान कर जिले को दिलाएं पहला स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित जिला खाद्य एवं विपणन विभाग कार्यालय परिसर में स्थित संघ भवन में शुक्रवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में पहले मतदान फिर जलपान की बात कही गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला अध्यक्ष नारायणजी दुबे ने कहा कि योग्य सरकार बनाने के लिए शत प्रतिशत मतदान करना चाहिए। जितना अधिक मतदान किया जाएगा, उतनी ही ताकतवर सरकार बनेगी। कर्मचारियों की मांगों के लिए प्रत्येक सरकार में संघर्ष होता रहा है और आगे भी होता रहेगा लेकिन मतदाता अपने अधिकार को न भूलें और मतदान में जरूर भाग लें। मतदान से ही नागरिक के अधिकारों की रक्षा होती है और सशक्त सरकार की स्थापना होती है। वरिष्ठ महिला उपाध्यक्ष मीरा देवी ने कहा कि जिले में मतदान का प्रतिशत 80 तक हो इसलिए परिषद मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए संकल्प लेता है। जिला मंत्री कमल कुंज चौबे ने कहा कि अपने मताधिकार का प्रयोग सोच समझकर करें। जिससे एक ऐसी अगली सरकार बने जो कि कर्मचारियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें। बैठक में प्रभा शंकर आजाद, राजकुमार यादव, बृजेश यादव, लाल साहब बिंद, प्रमिला देवी, रंजन सिंह, मसूद अहमद, सीमा शुक्ला, शालिनी शर्मा, विशाल आनंद अंबेडकर, रविशंकर सिंह, रोहित सिंह, पुनीत दुबे, रितेश, कमल आदि थे।