{"_id":"5ee117378ebc3e430e33fdbf","slug":"give-priority-to-references-of-igrs-mirzapur-news-vns5293541197","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइजीआरएस व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के संदर्भों को प्राथमिकता दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आइजीआरएस व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के संदर्भों को प्राथमिकता दें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट के एनआइसी में बुधवार को मंडलायुक्त प्रीति शुक्ला ने मंडल के तीनों जिलों के अधिकारियों से वीडीओ कांफ्रेंसिंग कर विकास कार्यों की समीक्षा की। कहा कि अधिकारी आइजीआरएस व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के संदर्भों को प्राथमिकता दें।
मंडलायुक्त ने कोविड-19, शासन द्वारा निर्धारित विकास प्राथमिकताओं के महत्वपूर्ण बिन्दु, मनरेगा, प्रवासियों को रोजगार उपलब्ध कराये जाने के संबंध में, पौधरोपण, गेहूॅं खरीद, टिड्डी से फसलों के बचाव हेतु किये गये रोकथाम, जल शक्ति मिशन, सालिड मैनेजमेन्ट, आईजीआरएस, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन आदि पर विस्तार से किए गए कार्यों की जानकारी ली। इसके साथ ही आत्म निर्भर भारत योजना योजनान्तर्गत प्रवासियों/अवरूद्ध प्रवासियों को खाद्यान उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में समीक्षा , बाढ/सूखा की तैयारी, कर करेत्तर एवं राजस्व वसूली एवं शांति व्यवस्था संबंधी व्यवस्था तथा उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के रींवा जनपद के मण्डलायुक्त एवं बाढ़ से संबंधित अन्य अधिकारियों के साथ संयुक्त बाढ़ नियंत्रण समिति के द्वारा संभावित बाढ़ से बचाव के बारे में चर्चा की गयी।
जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल, जिलाधिकारी सोनभद्र एस राजलिंगम एवं डीएम भदोही राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि एन-01 एवं एल-02 अस्पतालों में सभी स्वास्थ्य संबंधी तैयारियां पूर्ण करा ली गयी है तथा भर्ती को मरीजों को मानक के अनुसार सुविधायें उपलब्ध करायी जा रही है। जिला अस्पतालों में आने वाली जांच मशीन के बारे में भी चर्चा की गयी। मनरेगा की प्रगति पर संतोष जताया गया। बैठक में गेहूॅं खरीद की प्रगति में तेजी लाने का निर्देश दिया गया तथा कहा गया कि टिड्डी दल के रोकथाम के लिये कृषि विभाग टीम लगाये ताकि किसानों के फसलों को नुकसान से बचाया जा सके। बैठक में अपषिश्ट प्रबंधन, सालिड वेस्ट मेनेजमेन्ट, राशन कार्ड व प्रवासी मजदूरों को राशन बनाये जाने के सम्बन्ध में विस्तृत समीक्षा की गयी। कर व करेत्तर की भी समीक्षा की गई। मण्डलायुक्त ने पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, भदोही व मिर्जापुर के साथ कानून व्यवस्था के बारे में भी समीक्षा की गयी। पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह, अपर आयुक्त प्रशासन रमेश चंद्र, संयुक्त विकास आयुक्त उपस्थित रहे।