फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Girls school will be made college

कन्या विद्यालय को महाविद्यालय बनाया जाएगा

Thu, 30 Sep 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Girls school will be made college
कछवां। नगर पंचायत स्थित कैंप कार्यालय पर बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मझवां विधानसभा प्रभारी विशाल यादव की ओर से राष्ट्रीय सचिव को गदा भेंट किया। राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव ने कहा कार्यकर्ताओं के जोश देखकर साबित होता है कि 2022 में सपा की सरकार बनेगी। कार्यकर्ताओं से यही हौसला बनाए रखने को कहा। राष्ट्रीय सचिव ने कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर समाजवादी पार्टी के शासनकाल में कराए गए कार्यों को गिनाया व जनता को समझाया कि अखिलेश सरकार ही इस क्षेत्र का विकास करेगी। उन्होंने कहा कछवां क्षेत्र में भटौली पुल हो या कन्या विद्यालय, 132 केवीए का बिद्युत उपकेंद्र यह सब अखिलेश सरकार की ही देन है। कहा जनता की सेवा में समर्पित 108 नंबर एंबुलेंस 100 नंबर पुलिस सहायता केंद्र सब अखिलेश सरकार में ही किया गया कार्य हैं। भाजपा सरकार द्वारा एक भी कार्य जनता के बीच में नहीं बता सकते। कहा इस बार समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो कछवा में कन्या विद्यालय को कन्या महाविद्यालय बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed