फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Girl's death, father and siblings injured

बालिका की मौत, पिता व भाई-बहन घायल

Tue, 01 Dec 2020 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
Girl's death, father and siblings injured
कैलहट। चुनार कोतवाली क्षेत्र के कैलहट पुलिस चौकी के समीप मंगलवार की शाम को ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बालिका की मौत हो गई। उसके पिता-भाई समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर सभी को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

कोलना गांव निवासी अनिल (45) अपने बच्चों के साथ दीक्षितपुर स्थित ससुराल में आयोजित शादी में शामिल होने के लिए घर से निकले। बाइक पर अनिल के साथ उसका 16 वर्षीय पुत्र राममनोहर, 12 वर्षीय पुत्री दीपा और सात वर्षीय पुत्री दीपमाला भी बैठी थी। कैलहट पुलिस चौकी के पास चुनार की तरफ से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार सभी गिर गए। दीपमाला ट्रक की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में पिता और भाई और बहन घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अनिल, राम मनोहर और दीपा को निजी अस्पताल ले गई। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। अनिल मजदूरी करता है। उसने हेलमेट भी नहीं लगाया था। पुलिस ने ट्रक लेकर भाग रहे चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed