फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Girl bitten by dog in school, case filed against three

Mirzapur: स्कूल में बच्ची को कुत्ते ने काटा, प्रबंधक और प्रधानाचार्य समेत तीन के खिलाफ मुकदमा

Fri, 09 Feb 2024 07:45 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 09 Feb 2024 07:45 PM IST
सार

मिर्जापुर के नगवासी गांव निवासी एक बच्ची लालापुर स्थित एक स्कूल में कक्षा एक की छात्रा है। स्कूल में उसे एक पालतू कुत्ते ने काट लिया। परिजनों ने प्रबंधक, उसके भतीजे और प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Girl bitten by dog in school, case filed against three
कुत्ते के काटने से घायल बच्ची। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर में जिगना क्षेत्र के एक स्कूल में पांच वर्षीय बालिका को पालतू कुत्ते ने काट लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बालिका के चाचा ने शुक्रवार को जिगना थाने में स्कूल के प्रबंधक, प्रबंधक के भतीजे और प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


क्षेत्र के नगवासी गांव निवासी वरुण कुमार शुक्ल की भतीजी समीक्षा शुक्ला (5) पुत्री अनूप कुमार शुक्ला लालापुर स्थित एक स्कूल में कक्षा एक की छात्रा है। बृहस्पतिवार को दोपहर में स्कूल परिसर में जर्मन सेर्फड कुत्ते ने समीक्षा पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


स्कूल के शिक्षक बालिका को चिकित्सक के पास ले गए। डाक्टर ने बालिका को दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। तब तक बच्ची के परिजन भी पहुंच गए और उन्होंने सर्रोई अस्पताल में उसका इलाज कराया। छात्रा के चाचा वरुण कुमार शुक्ल ने आरोप लगाया कि स्कूल में चार कुत्ते पाले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना स्कूल प्रबंधक की लापरवाही के कारण हुई है। उन्होंने प्रबंधक, उनके भतीजे और प्रधानाचार्य के खिलाफ तहरीर दी। प्रधानाचार्य ने बताया कि बालिका ने कुत्ते की पूंछ पकड़ ली थी, जिससे यह घटना हुई। अब कुत्ते को स्कूल से हटा दिया गया है।

थानाध्यक्ष जिगना चंद्रप्रकाश पांडेय ने बताया कि प्रबंधक निशा देवी, उनके भतीजे संतोष दुबे और प्रधानाचार्य डीएन पाठक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed