फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Get the Prime Minister's residence constructed according to the standard

मानक के अनुरूप प्रधान मंत्री आवास का करायें निर्माण

Fri, 15 Jan 2021 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Get the Prime Minister's residence constructed according to the standard
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिले के सभी खंड विकास अधिकारियों व ग्राम पंचायत अधिकारियों की बैठक कर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कार्यों के प्रगति जानी। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के निर्माण में तेजी लायें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि मनरेगा के कार्यों में 90 दिन से अधिक और 100 दिन कम कार्य पाने वाले श्रमिकों को प्राथमिकता के आधार 100 दिन का कार्य पूरा कराना सुनिश्चित करायें। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर अधूरे विकास कार्य पूरे कराये जाएं। उन्होंने कहा कि सभी टीए पहले अपने ब्लाक मुख्यालय पर सुबह दस बजे तक पहुंच जायें। रजिस्टर पर हस्ताक्षर करे। कहां और किस कार्य से जा रहे हैं, यह अंकित करने के बाद वहां से रवाना हों। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य में एडवांस रिपोर्टिग न की जाए। एनआरएलएम की प्रगति तथा सीआईएफ के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि संज्ञान में आया है कि 29 स्थलों पर पाइप पेयजल परियोजनाओं के लिये ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव न आने के कारण भूमि उपलब्ध नहीं हो सकी है। सभी ग्राम पंचायत अधिकारी सोमवार तक ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव कराकर सोमवार तक जिला पंचायत राज अधिकारी को विवरण उपलब्ध करायें। कहा कायाकल्प योजना को भी बेसिक शिक्षा अधिकारी से समन्वय स्थापित कर पूरा कराया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि पंचायत चुनाव को देखते हुये सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में बनाये जाने वाले निर्वाचन बूथों का भ्रमण एक सप्ताह के अंदर कर लें। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के दृष्टिगत वोटर लिस्टों का मिलान एक बार खंड विकास अधिकारी अवश्य करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए रिषिमुनी उपाध्याय, जिला पंचायत राज अधिकारी के अलावा सभी खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed