फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Get the land related matters resolved at the earliest

भूमि संबंधी मामलों को त्वरित गति से हल कराएं

Sun, 19 Jun 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Get the land related matters resolved at the earliest
मिर्जापुर। संपूर्ण समाधान दिवस का चारों तहसीलों पर शनिवार को आयोजन किया गया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने लोगों की फरियाद सुनी। कुल 392 मामले आए इसमें से 18 मामलों का ही निस्तारण किया जा सका। अधिकतर मामले भूति संबंधित रहे, इस वजह से निपटाए नहीं जा सके। अधिकारियों ने भूमि संबंधी मामलों को त्वरित गति से हल करवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सदर तहसील में 206 मामले आए, इसमें से मात्र दो का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर एसडीएम सदर चंद्रभान सिंह, तहसीलदार फूलचंद्र यादव आदि मौजूद थे।
मड़िहान : अपर जिलाधिकारी अमरेंद्र कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शनिवार सुबह दस बजे से मड़िहान तहसील के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। 51 फरियादी शिकायती पत्र लेकर पहुंचे। छह मामलों का मौके पर समाधान किया गया। बाकी प्रार्थना पत्रों को 15 दिनों में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का आदेश दिया गया। उप जिला मजिस्ट्रेट अश्वनी कुमार सिंह, तहसीलदार फूलचंद यादव, बीडीओ पटेहरा, आपूर्ति निरिक्षक विनोद कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

चुनार: तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी नीरज प्रसाद पटेल ने फरियादी सुनी। कुल 87 प्रार्थना पत्र पड़े थे। मौके पर पांच का ही निस्तारण हो सका। इसमें खानपुर निवासी विष्णु चरण दूबे ने प्रार्थना पत्र दिया कि राजस्व अभिलेख में गड़ही के नाम से दर्ज भूमि पर गांव के ही दबंग लोगों ने कब्जा किया हुआ है। रामगढ़ निवासिनी सिंधु देवी ने प्रार्थना पत्र दिया कि पुश्तैनी मकान के बंटवारे में उसे एक कमरा मिला था। कमरे में ताला बंद था जिसे तोड़कर कब्जा कर लिया गया है। साहबराम गोला निवासिनी मीरा देवी ने प्रार्थना पत्र में बताया कि चुनार थाना क्षेत्र के मौजा ईश्वर पट्टी में पिता की पैतृक संपत्ति है, जो वर्तमान में खंडहर में तब्दील हो गई है। इसपर निर्माण कराया जा रहा था लेकिन विपक्षी व्यवधान उत्पन्न कर रहे। इस दौरान तहसीलदार नुपूर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्रि, पुलिस उपाधीक्षक रामानंद राय खंड विकास अधिकारी नरायनपुर पवन कुमार सिंह, विद्युत उप खंड अधिकारी विपिन पटेल, आपूर्ति निरीक्षक काशीनाथ आदि प्रमुख मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालगंज: तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी विजय नारायण सिंह ने फरियाद सुनी। कुल 48 फरियादी प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे। इसमें पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी विजय नारायण सिंह ने टीम बनाकर शेष बचे 43 प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर तहसीलदार शशांक शेखर राय, नायब, तहसीलदार राम नारायण वर्मा, खंड विकास अधिकारी रमाकांत, थाना प्रभारी लालगंज रामनारायण समेत संबंधित अधिकारी एवं राजस्व निरीक्षक राजेंद्र यादव, सूर्य बली बिंद, लाल बहादुर व लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed