{"_id":"624353095799b736997f8e8e","slug":"get-the-farmers-registration-verified-in-auto-mode-mirzapur-news-vns6455175114","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो मोड में कराएं किसानों के पंजीकरण का सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो मोड में कराएं किसानों के पंजीकरण का सत्यापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को एक अप्रैल से शुरू होने वाली गेहूं खरीद के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारी से कहा है कि ऑटो मोड में किसानों के पंजीकरण का सत्यापन कराएं। ताकि किसानों को गेहूं बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े।
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कहा कि गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। इसलिए सभी केंद्रों पर पेयजल व किसानों को बैठने के लिए छायादार स्थान की व्यवस्था की जाए। जो भी किसान केंद्र पर आते हैं, उनको टोकन दिया जाए और उसकी पावती भी उनको दी जाए। साथ ही उस टोकन को ग्रुप में भी भेजा जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को गेहूं बेचने के लिए एक सप्ताह का टोकन जारी किया जाए। केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि सभी केंद्रों पर बोरियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। कम से कम 600 बोरी का स्टाक रखा जाए। जिले में अब तक लगभग 10000 किसानों ने ऑनलाइन पंजीकरण करा लिया है। जिसमें से 2000 का सत्यापन भी हो चुका है। सत्यापन प्रक्रिया को जिलाधिकारी ने तेज करने का निर्देश दिया। बैठक में एडीएम शिव प्रताप शुक्ल, जिला खाद्य विपणन अधिकारी धनंजय सिंह सहित सभी केंद्र प्रभारी उपस्थित थे।
जिले में इस बार गेहूं खरीदने के लिए 47 क्रय केंद्रों को मंजूरी दी गई है। जिले में इस वर्ष खाद्य विभाग के 13, पीसीएफ के 32 और भारतीय खाद्य निगम के दो सहित कुल 47 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जाएगी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी धनंजय सिंह ने बताया कि खाद्य विभाग द्वारा विकास खंड सिटी के मंडी परिसर में प्रथम व द्वितीय, कोन में पीडीएस गोदाम मुजेहरा कला, गैपुरा छानबे में पीडीएस गोदाम भटेवरा, मझवां में पीडीएस गोदाम जलालपुर और पहाड़ी में पीडीएस गोदाम टोंगा में केंद्र बनाया गया है। विकास खंड लालगंज में पीडीएस गोदाम खजुरी लालगंज और पीडीएस गोदाम मवईकला हलिया, विकास खंड मड़िहान में पीडीएस गोदाम कलवारी मार्ग पटेहरा, पीडीएस गोदाम पचोखरा राजगढ़, नरायनपुर में पीडीएस चुनार चचेरी मोड़, जमालपुर में पीडीएस गोदाम रानीबाग और अहरौरा मंडी परिसर में बनाया गया है। वहीं भारतीय खाद्य निगम द्वारा नगर के नवीन मंडी परिसर तथा नवीन मंडी परिसर अहरौरा में क्रय केंद्र खोला गया है। इसके साथ ही पीसीएफ के 32 क्रय केंद्रों पर खरीद की जाएगी।