फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Get the canals cleaned, water should reach the tail

नहरों की कराएं सफाई, टेल तक पहंुच जाए पानी

Mon, 25 Apr 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Get the canals cleaned, water should reach the tail
जमालपुर। जल शक्ति, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री ने बहुआर गांव में बीआरसी कार्यालय पर आने जाने के लिए ग्राम निधी से बनी इंटरलाकिंग का लोकार्पण किया। बहुआर गांव में ही हर जल नल योजना के तहत पानी टंकी कल्टीवेटर का निरीक्षण किया। कार्य को हर हाल में 22 दिसंबर तक पूरा करने का निर्देश दिया। गड़ई नदी पर सिंचाई के लिए बनाए गए रेगुलेटर का निरीक्षण किया। कहा कि एक माह के भीतर सभी नहरों की सफाई प्राथमिकता से कराते हुए टेल तक पानी पहुंचाया जाए।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसानों ने कैबिनेट मंत्री को पत्रक सौंपकर जरगो जलाशय से बाण सागर का पानी गड़ई प्रणाली अहरौरा बांध में पहुंचाने की मांग की। सिकरा माइनर एवं भदावल माइनर की लाइनिंग एवं करजी गांव के पास चिलबिला नाले पर जर्जर चरनी के स्थान पर नई चरनी के निर्माण की मांग की। इस दौरान चुनार विधायक अनुराग सिंह, पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, पूर्व ब्लाक प्रमुख आनंद सिंह बंटू, श्रीपति सिंह, संजय सिंह, मंडल अध्यक्ष नरसिंह चौहान, जोशी पटेल, धीरज सिंह, दिनेश सिंह, मोतीलाल सिंह, त्रिलोकी पटेल, विजय प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गांव पहुंचकर स्वतंत्र देव सिंह ने मां का लिया आशीर्वाद
उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री का रविवार को जिवनाथपुर रेलवे क्रासिंग के पास जोरदार स्वागत किया गया। पैतृक गांव ओड़ी में पहुंच कर उन्होंने मां का आशीर्वाद लिया। ब्लाक मुख्यालय पर केक काटकर चुनार विधायक अनुराग सिंह का जन्मदिन मनाया एवं उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत
अहरौरा। कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के सोनभद्र यात्रा के दौरान रविवार की शाम मेहंदीपुर चौराहे पर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान राजगढ़ ब्लाक प्रमुख गजेंद्र प्रताप सिंह, महेंद्र सिंह, ओम प्रकाश केसरी, जय किशन जायसवाल, अंजनी जायसवाल, वेद प्रकाश, कृष्णा तिवारी, आनंद कुमार, विनोद पटेल, राघव सिंह, रमेश बहेलिया प्रमोद मौर्या, श्वेता सिंह, माखन सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed