फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Get better sanitation in the village

गांव में बेहतर साफ- सफाई कराएं

Sun, 23 May 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Get better sanitation in the village
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने रविवार को कोरोना कर्फ्यू/आंशिक लाकडाउन के दृष्टिगत विकास खंड सिटी के पांच गांवों में भ्रमण कर सफाई एवं सैनिटाइजेशन के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बेहतर साफ-सफाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने सीडीओ श्रीलक्ष्मी वीएस एवं एडीएम यूपी सिंह के साथ अपने भ्रमण के दौरान सबसे पहले विजयपुर गांव में पहुंचकर सीसी रोड, खड़ंजा नाली, सहित गांव के आसपास साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। ग्राम प्रधान एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि गांव में बेहतर साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जहां कहीं भी नालियां व सीसी रोड टूटी हुई है उसे मरम्मत करा दिया जाए। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने ग्राम सरैया भरुहना, राजपुर, अघवार गांव का स्थलीय निरीक्षण कर साफ़ सफाई एवं सैनिटाइजेशन कार्य का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए ऋषि मुनि उपाध्याय, जिला पंचायत राज अधिकारी अरविंद कुमार, खंड विकास अधिकारी सिटी के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

भ्रमण के दौरान ग्राम राजपुर में कोविड पाजिटिव परिवार के मुखिया विजय बहादुर सिंह से जिलाधिकारी मिले और बातचीत कर परिवार के पॉजिटिव मरीज प्रतिमा सिंह एवं अन्य सदस्यों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। विजय बहादुर सिंह ने जिलाधिकारी को बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। जिलाधिकारी ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गांव में सैनिटाइजेशन, कोविड-19 टीकाकरण, साफ सफाई व्यवस्था प्रभावी ढंग से सुनिश्चित कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed