फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Geographical structure of polling place and polling stations

मतदान स्थल तथा मतदान केंद्रों की पर की गई भौगोलिक संरचना

Sat, 15 Jan 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Geographical structure of polling place and polling stations
अहरौरा (मिर्जापुर)। विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को जय हिंद इंटर कॉलेज नगर पालिका इंटर कॉलेज तथा गंगा देवी इंटर कॉलेज पहुंच कर थानाध्यक्ष संजय सिंह ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। मतदान केंद्रों पर शौचालय तथा आवश्यक सुविधाओं का आकलन करने के साथ ही पुलिस बल के ठहरने का जायजा लिया।
विज्ञापन

विद्यालय परिसर में मौजूद खामियों को निस्तारित करने का निर्देश दिया। मतदान स्थल तथा मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करने के दौरान बारीकी से खामियों का अवलोकन किया जा रहा है। विधानसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। चुनाव ड्यूटी में लगाए गए पुलिस बल के ठहरने के अलावा शौचालय तथा स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी भौगोलिक संरचना का अवलोकन कर संभावनाओं को चिन्हित कर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि पैरामिलिट्री फोर्स के ठहरने के स्थान इंटर कॉलेजों के अलावा अन्य मतदेय स्थल तथा मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया है खामियों के बाबत जिम्मेदार लोगों को निर्देशित किया गया है जिससे समय रहते उसका निराकरण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed