फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Gaushala construction should be completed by June 15

15 जून तक हर हालत में वृह्द गौशाला निर्माण हों पूरे

Sun, 06 Jun 2021 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Gaushala construction should be completed by June 15
पटेहरा। बृहद गौशाला का शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने निरीक्षण किया। उन्होने कार्यदायी संस्था पीडब्लूडी के सहायक अभियंता जितेंद्र प्रसाद को हर हाल में इसे 15 जून तक तैयार करने के कड़े निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर परिसर में आम का पौध लगाकर लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा अंधाधुन कटते पेड़-पौधो का नतीजा है कि आज महामारी के इस दौर में हमें कृत्रिम ऑक्सीजनों पर निर्भर होना पड़ रहा है। उन्होने कहा पौधरोपण से कहीं ज्यादा इसके संरक्षण की जरुरत है। उन्होने कहा पहले तो हम किसी वृक्ष को क्षति न पहुंचाए। यदि पेड़ काटना बहुत जरुरी हो तो उसके स्थान पर कोई दूसरा पौधा लगाने के बाद ही उसे काटे। निर्माणाधीन आईटीआई कालेज का भी सीडीओ ने निरीक्षण किया। धीमी प्रगति पर उन्होने नाराजगी जताई। इस मौके पर डीसी एनआरएलएम घनश्याम प्रसाद गुप्ता, खंड विकास अधिकारी श्वेतांक सिंह, एई. जितेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed