{"_id":"62c33c3832a83c124b4ca15c","slug":"garbage-disposal-plant-found-closed-in-inspection-mirzapur-news-vns66231752","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में बंद मिला कूड़ा निस्तारण संयंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में बंद मिला कूड़ा निस्तारण संयंत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने सोमवार को करनपुर चौकी के टांड़ गांव स्थित कूड़ा डंपिंग साइट का निरीक्षण किया। इस दौरान कूड़ा निस्तारण संयंत्र बंद मिला। इस पर अधिशासी अधिकारी ने कार्यदायी संस्था को कूड़ा निस्तारण में तेजी लाने के साथ ही प्रगति रिपोर्ट देेने की हिदायत भी दी।
कूड़ा के निस्तारण के लिये लखनऊ की एक संस्था को जिम्मेदारी दी गई है। नगर पालिका परिषद की तरफ से टांड़ गांव में कई साल से कूड़ा डंप किया जा रहा है। साथ ही दीवान घाट और अखाड़ा घाट पर भी कई टन कूड़ा कई सालों से पड़ा हुआ है। पालिका की तरफ से शहर से निकलने वाला नब्बे प्रतिशत कूड़ा टांड़ गांव स्थित डंपिंग साइट पर भेजा जाता है। डंपिंग साइट पर सालों से पड़े कूड़ा का निस्तारण कई सालों से दो कंपनियों के बीच आपसी विवाद के कारण नहीं हो पा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल की पहल पर मामला सुलझा। इसके बाद कूड़ा निस्तारण की जिम्मेदारी सीएंडडीएस की तरफ से लखनऊ की एक संस्था को दी गई है। कार्यदायी संस्था ने इसी साल मई महीने में मशीनों का इंस्टालेशन किया। जून माह से कार्यदायी की तरफ से प्रोसेसिंग का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि कई मीट्रिक टन कूड़ा का निस्तारण किया जाना है। इसके अलावा कई टन कूड़ा दीवान घाट और अखाड़ा घाट पर भी पड़ा हुआ है। जिसका जल्द ही टांड़ गांव ले जाकर निस्तारण किया जायेगा। निरीक्षण के दौरान कूड़ा निस्तारण संयंत्र बंद मिला। कार्यदायी संस्था को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।