फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Gangaghat is full of devotion

कार्तिक पूर्णिमा: श्रद्घालुओ से पटे रहे गंगाघाट

Tue, 01 Dec 2020 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Gangaghat is full of devotion
मिर्जापुर। कार्तिक पूर्णिमा पर सोमवार को नगर के गंगा घाटों पर लोगों ने स्नान-दान किया घाटों पर भोर से ही स्नान करने वाले पहुंचते रहे। नगर के कचहरीघाट, बरियाघाट, बाबाघाट, संकठाघाट, पक्काघाट, नारघाट के अलावा अन्य घाटों पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। गंगा में स्नान करने के बाद अधिकांश श्रद्धालु घाटों पर स्थित मंदिरों में दर्शन किया।
विज्ञापन

नगर के बरियाघाट स्थित घाट पर स्नान के बाद अधिकांश महिला व पुरुषों ने ताड़केश्वर महादेव व श्रीपंचमुखी महादेव मंदिर में पहुंचकर दर्शन किया। घाटो पर उमड़ी भीड़ के चलते कई घाटों पर मेला जैसा माहौल रहा। सोमवार को नगर के अधिकांश गंगाघाटों की ओर जाने वाले मार्ग पर दुकानें सजी रहीं। स्नान कर वापस लौटते समय महिला, पुरुष व बच्चों ने अपने मनपसंद सामानों की खरीदारी की। नगर के बरियाघाट की ओर जाने वाले मार्ग की सड़क की पटरियां भोर से ही सजी रही। महिलाओं ने जहां शृंगार के सामान खरीदे, वहीं बच्चों ने गुब्बारे व खिलौने आदि खरीदे।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर ग्रामीणांचलों में स्थित गंगाघाटों पर भोर से ही श्रद्धालु आते रहे। भारी संख्या में पुरुष, महिला व बच्चों ने गंगा में डुबकी लगाई। गंगाघाटों व आसपास मंदिरों में पहुंचकर लोगों ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक भी किया। इस दौरान मां गंगा की आरती व पूजन किया गया। पड़री क्षेत्र के चंडिका स्थित गंगाघाट पर श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ा रहा। विशेषकर कुंवारी कन्याओं व महिलाओं की भीड़ रही। गंगा स्नान कर महिलाओं ने घाट पर दान पुण्य करते हुए मां चंडिका का दर्शन पूजन कर आशिर्वाद लिया। इस दौरान आयोजित मेले में आलू दम व गुड़हिया जलेबी का आनंद उठाया। चुनार नगर के बालूघाट, संतोषी माता मंदिर घाट, शिवाला घाट, बावन जी घाट, रामघाट सहित अन्य गंगाघाटों पर हजारों की संख्या में स्नानार्थियों ने स्नान, दान किया। भोर से ही स्नान का सिलसिला शुरू हुआ जो दोपहर बाद तक चलता रहा।, नरायनपुर, रैपुरिया स्थित गंगा घाट पर हजारों की संख्या में महिला पुरुष व बच्चों ने गंगा स्नान किया। सरदार पटेल वाहिनी के अध्यक्ष कैलाश योगी की देखरेख में चेंज रूम बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्नानार्थियों में दस क्विंटल हलुवा का वितरण
चुनार। कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं में मां विंध्यवासिनी सेवा समिति के सदस्यों की ओर से गुहराज निषाद पार्क में पंडाल लगाकर दस क्विंटल हलुवा का वितरण किया गया। इस दौरान समिति के ब्रम्हानंद कुशवाहा, मिथिलेश बिंद, वैशेषिक विक्रम वापी, अनिल कुमार यादव, बृजनंदन कुशवाहा, सुनील कुमार गुप्ता, रामपाल यादव, रमेश साहनी आदि प्रमुख सेवाभाव से लगे रहे।

बिछड़े लोगों को मिलाया
चुनार। कार्तिक पूर्णिमा पर सोमवार को नगर पालिका की ओर से स्नानार्थियों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए बैरीकेडिंग, प्रकाश की समुचित व्यवस्था की गई। वहीं, खोया पाया शिविर भी लगाया गया। इस दौरान कई बिछड़े लोगों को उनके परिजनों से मिलाया। शिविर में स्वयं पालिकाध्यक्ष मंसूर अहमद भोर से ही मौजूद रहकर व्यवस्था में लगे रहे। शिविर का संचालन सभासद राजू यादव, पूर्व सभासद वकील अहमद सहित अन्य पालिका कर्मियों ने किया। इस दौरान शिविर में सफाई निरीक्षक मिथिलेश कुमार, लालमनी, जलकल अवर अभियंता सौरभ सिंह, गौरव पांडेय आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed