फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ganga will be clear with public support

जन सहयोग से साफ होंगी गंगा

Fri, 01 Sep 2017 12:07 AM IST
mirzapur news
mirzapur news Updated Fri, 01 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Ganga will be clear with public support
कार्यक्रम शुरू करते राज्यमंत्री अनिल राजभर।
मां गंगा को स्वच्छ व निर्मल बनाए। मां गंगा की पवित्रता को बनाये रखने के लिए जनमानस जरूरी है। मां गंगा  भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर व पहचान के रूप में है। उक्त बातें प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होमगार्ड अनिल राजभर ने नमामि गंगे जागृति यात्रा के तहत केबी कॉलेज में समारोह में कहीं।  
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा नौ अगस्त को नमामि गंगे जागृति यात्रा का शुभारंभ किया गया था। विभिन्न जिलों से होते हुए बुधवार को दल जिले में पहुंची है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को गंगा को स्वच्छ व अविरल गंगा बनाये रखने के लिए संकल्प लेना होगा और अपने-अपने क्षेत्र से बहने वाली जीवनदायनी मां गंगा को स्वच्छ बनाये रखने के लिए आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुले में शौच मुक्त बना कर प्रदेश के सभी गांवों को ओडीएफ घोषित कराने के लिए अपने-अपने शहर, गली को स्वच्छ रखने के साथ ही घरों में शौचालयों का निर्माण करें। मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक मझवां सुचिस्मिता मौर्य, विधायक चुनार अनुराग सिंह व विधायक छानवे राहुल प्रकाश कोल ने भी गंगा को स्वच्छ व निर्मल बनाने के लिए सभी का आह्वान किया। जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे ने मंत्री, विधायक, डीजीपी होमगार्ड, डीआईजी रतन कुमार श्रीवास्तव सहित नमामि गंगे जागृति यात्रा में शामिल लोगों का स्वा,गत किया तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद रामसकल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमिला सिंह, राजकुमारी खत्री, मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन, एसडीएम सदर अविनाश त्रिपाठी, प्राचार्य सुनीता त्रिपाठी, डा. नीरज त्रिपाठी, विष्णु सोनकर, संजय गहरवार, अमित श्रीनेता, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed