{"_id":"5e4c39d98ebc3ef26c09a5cd","slug":"friend-murdered-on-suspicion-of-illegal-relationship-mirzapur-news-vns5115340194","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंध के संदेह पर प्रद्युम्न को उतारा था मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध संबंध के संदेह पर प्रद्युम्न को उतारा था मौत के घाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। पड़री थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में प्रद्युम्न बिंद की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया। उसके साथी ने ही पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में हत्या कर दी थी। सोमवार को मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने मंगलवार की सुबह गढ़ईया नाला शराब ठेका के पास से आरोपी इंद्रेश को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर पत्नी का मोबाइल और प्रद्युम्न के जलाए गए मोबाइल के अवशेष को बरामद किया। मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने मंगलवार को पुलिस लाइन में किया। एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार की घोषणा की।
क्षेत्र निवासी प्रद्युम्न कुमार बिंद (22) उर्फ विकास की रविवार को सगाई हुई थी। सगाई के बाद शाम को वह घर से निकला। उसके बाद वापस नहीं लौटा। सोमवार की सुबह उसका शव जोखू शर्मा के खेत में मिला। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। प्रद्युम्न के पिता बलिराम ने थाने में गांव निवासी इंद्रेश पर हत्या का संदेह जताया। पुलिस ने इंद्रेश पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले का पड़ताल शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस ने सर्विलांस से साक्ष्य इकट्ठा किया तो पता चला कि प्रद्युम्न अपने साथी इंद्रेश की पत्नी के संपर्क में था। घटना के समय इंद्रेश के घटनास्थल की ओर जाने की बात स्पष्ट होनेे पर पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू की। पड़री थानाध्यक्ष मंजय सिंह, एसओजी प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह यादव ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी इंद्रेश को गढ़ईया नाला शराब ठेका के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में इंद्रेश ने हत्या करना स्वीकार किया। बताया कि पत्नी से अवैध संबंध के संदेह पर उसकी हत्या की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने जलाए गए प्रद्युम्न के मोबाइल का अवशेष और उसकी पत्नी के मोबाइल को बरामद किया।
हत्या करने के बाद कंधे पर शव लेजाकर खेत में फेंका
मिर्जापुर। एसपी ने बताया कि आरोपी इंद्रेश से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसे प्रद्युम्न के संबंध उसकी पत्नी से होने का शक था। रविवार की शाम को इंद्रेश ने पत्नी को प्रद्युम्न से फोन पर बात करते सुना था। बात आगे न बढ़ पाए इसलिए इंद्रेश ने प्रद्युम्न की हत्या करने की ठानी। उसी दिन इंद्रेश ने प्रद्युम्न को अपने पाही पर बुलाया। प्रद्युम्न के आने पर खेत में छिपकर बैठा इंद्रेश पीछे से उसका मुंह दबाकर उसके ऊपर बैठ गया और गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद इंद्रेश ने प्रद्युम्न के शव को कंधे पर ले जाकर जोखू शर्मा के अरहर के खेत में फेंक दिया। उसके मोबाइल को लेकर अपने पाही पर आया और वहां ठंड के लिए जलाए अलाव में मोबाइल जला दिया। घर आकर अपनी पत्नी के मोबाइल केे लेकर पाही के मड़हे में छिपा दिया था।