फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Freezing people with cold, unheard of sun rays

ठंड से ठिठुरे लोग, सूर्य की किरणों से तल्खी नदारत

Thu, 21 Dec 2017 12:07 AM IST
mirzapur news
mirzapur news Updated Thu, 21 Dec 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में ठंड दिनों दिन बढ़ती जा रही है। शीतलहर व कंपकपी से लोगों का हाल बेहाल है। ठंड ने लोगों के दिनचर्या को प्रभावित कर दिया है। बिना छत के रहने वालों के लिए ठंड जानलेेवा साबित हो रही है। ठंड गलन के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को धूप तो पूरे दिन खिली रही लेकिन सूर्य की किरणों में तल्खी नदारत रही। ठंड के कारण ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकतर ट्रेनें देर से आ रही है, ऐसे में यात्रियों को प्लेटफार्म पर ही समय गुजारना पड़ रहा है। जिला प्रशासन व नगर पालिका ठंड से राहत देने में अभी तक असफल रहा है। मंडलीय अस्पताल में ठंड के कारण मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।
ठंड ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। मनुष्यों के साथ-साथ पशु पक्षी भी इसकी जद में आने लगे हैं। ठंड के कारण लोग अपने घरों से देर से निकल रहे हैं, लेकिन स्कूल जाने वाले बच्चों को समय में परिवर्तन नही होने के कारण उन्हें सुबह जल्दी उठकर स्कूल जाने के लिए विवश होना पड़ रहा है। विद्यालयों के समय में बदलाव के लिए जिला प्रशासन ने भी कोई नर्दिेश नही दिया है। ठंड का प्रभाव बढ़ते ही गर्म वस्त्रों की मांग बढ़ गई है। गर्म वस्त्रों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी हुई है। इसके अलावा रुम हीटर, हीटर, पानी गर्म करने के लिए इमर्सन राड आदि की मांगे भी बढ़ गई हैं। वहीं जिला अस्पताल में दमा, सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। सुबह से ही अस्पताल में मरीज पर्चा कटवाने के लिए लंबी कतारें लग जा रही हैं। नगर के पेहटी चौराहा, घंटाघर, तेलियांगंज आदि स्थानों पर ग्रामीण क्षेत्र से आए राजगीर व श्रमिकों के लिए ठंड में अलाव की व्यवस्था न होने के कारण ठिठुरने के लिए विवश होना पड़ रहा है। विंध्याचल संवाददाता के अनुसार कड़ाके की इंड में भी विंध्यधाम में अलाव की व्यवस्था नही की गई है। दूर दराज से आए दर्शनार्थी ठंड में परेशान हो रहे हैं। भक्त स्टेशन, रोडवेज परिसर, बरतर तिराहा, अमरावती चौराहा पर रात में सड़क किनारे रहने को मजबूर हैं। क्षेत्र के सूर्यकांत दूबे, पुनीत पाठक, विजय दिवेदी, मनीष यादव आदि ने माता के भक्तों की सुविधा के लिए अलाव जलाने कि मांग की है। चुनार संवाददाता के अनुसार ठंड से लोग ठिठुरन में रात गुजारने को मजबूर हैं। तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेन व अन्य साधनों से आवागमन करने वालों को घर वापसी में विलंब हो रहा है। नगर के लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व आटो स्टैंड पर अलाव जलवाने की मांग किया है। कछवां संवाददाता के अनुसार ठंड बढ़ने के बावजूद नगर पंचायत के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की जा सकी है। शाम के बाद सवारी वाहन न मिलने से दूर दराज जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पछुआ हवा चलने तथा धुंध के चलते मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। स्वास्थ्य केंद्र, जमुआ चौराहा, थाना चौराहा आदि इलाकों में अलाव जलवाने की व्यवस्था नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन


स्कूल बंद करने की मांग
मिर्जापुर। राष्ट्रीय विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता ने जिलाधिकारी को पत्रक दिया। जिसमें जिले में शीतलहरी को देखते हुए प्राथमिक, जूनियर स्कूलों को बंद करने की मांग किया। कहा कि शीतलहरी के चलते बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed