फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Fraud in ration kit of migrants

प्रवासियों की राशन किट में खेल

Thu, 11 Jun 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Fraud in ration kit of migrants
पड़री। कोरोना काल में मजबूरी के चलते रोजगार छोड़ अपने घर लौट रहे प्रवासियों की भूख से खेल शुरू हो गया है। बाहर से आने वाले प्रवासियों को जो राशन किट दिया जा रहा है उसमें निर्धारित सामग्री से न केवल कम सामान दिया जा रहा है बल्कि कुछ सामग्रियों का नामोनिशान तक नहीं है। अमर उजाला की टीम ने क्षेत्र के कपसौर स्थित शिवलोक श्रीनेत महाविद्यालय में बनाये गए शेल्टर होम में जाकर पड़ताल की और वहां से किट लेकर जा चुके कुछ लोगों से बातचीत की तो पता चला कि उनको अरहर की दो किलो दाल की जगह केवल एक किलो दाल ही मिली। आलू भी नहीं दिया गया। कुछ लोगों ने भुना चना न मिलने की भी शिकायत की। यह स्वार्थपूर्ण खेल तब चल रहा है जब शासन प्रवासियों के स्वास्थ, सुरक्षा और खानपान को लेकर बेहद गंभीर है और इस संबंध में सख्त निर्देश दे रखे हैं।
विज्ञापन

प्रवासियों को दी जा रही राशन किट में मनमानी की शिकायत कई दिनों से की जा रही थी। अमर उजाला को जब इस बाबत जानकारी हुई तो एक टीम ने एक नहीं, दो नहीं बल्कि लगातार तीन दिन शेल्टर होम में बांटी जा रही किट व्यवस्था की पड़ताल की और लाभार्थियों से पूछताछ की। वहां से सामान लेकर घर जा चुके लोगों से भी वार्ता हुई। इतना ही नहीं वहां के कर्मचारियों से भी इस बाबत जानकारी हासिल की गई। इसमें चौंकाने वाले तथ्य निकलकर सामने आए। पता चला कि जो राशन किट पड़री के शेल्टर होम में बांटी जा रही है उसमें दो किलो अरहर की दाल के बजाय एक किलो ही दिया जा रहा है। पांच किलो आलू तो दूर एक ढेला भी प्रवासियों को नहीं दिया जा रहा है। और तो और भुना चना न मिलने की बात भी निकलकर सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed