फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Four were caught in the English test

ाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा में चार धराए

Sun, 23 Feb 2020 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Four were caught in the English test
मिर्जापुर। यूपी बोर्ड की परीक्षा में शनिवार को चार नकलची पकड़े गए। इसमें से तीन को केंद्र व्यवस्थापक व एक को डीआईओएस के सचल दल ने पकड़ा। यह चारों नकलची छानबे विकास खंड के विद्यालयों से पकड़े गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी। इसमें परीक्षा शुरू होने के कुछ ही देर बाद महाशक्ति ब्रह्माश्रम इंटर कालेज बिहसड़ा के केंद्र व्यवस्थापक ने एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा। इसके बाद मौनी स्वामी इंटर कालेज में भी केंद्र व्यवस्थापक ने एक नकलची पकड़ा। बोधन राम बिंद में भी केंद्र व्यवस्थापक ने एक नकलची को पकड़ा। इसी प्रकार जिला विद्यालय निरीक्षक के सचल दल ने बजहां स्थित रामप्रताप इंटर कालेज में एक नकलची को नकल सामग्री के साथ पकड़ा। अंग्रेजी की परीक्षा में 30 हजार 92 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 27 हजार छह सौ 16 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। दो हजार चार सौ 76 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया। जमालपुर, क्षेत्र के विद्यालय मे यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के शनिवार को प्रथम पाली में हो रही अग्रेंजी के प्रथम पेपर कि परीक्षा का निरीक्षण सेक्टर मजिस्ट्रेट ने किया। निरीक्षण के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट हेमंत कुमार सिंह ने कमरों में टहल कर जायजा लिया। क्षेत्र के श्रीमती देवकली इंटर कालेज जमालपुर और मूराहू सिंह इण्टर कालेज मनऊर के परीक्षा केन्द्रों को देखने के लिये शनिवार की सुबह आठ बजे सेक्टर मजिस्ट्रेट हेमंत सिंह ने परीक्षा केन्द्रों पर पहुंच कर प्रत्येक कमरे मे चल रही अंग्रेजी विषय के परीक्षाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। तथा परीक्षा केंद्रों पर कुछ देर रुक कर सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से कैमरे को जूम करके प्रत्येक कमरे में चल रही परीक्षाओं की पारदर्शिता को देखा। केंद्राध्यक्षों को परीक्षा कि पबित्रता बनाये रखने का निर्देश दिया। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने बताया कि परीक्षा केन्द्रों के कमरो मे चल रही परीक्षा अपने शुचिता और मानक के अनुसार हो रही है। सरकार द्वार जारी गाइड लाईन के तहत नकल विहीन परीक्षा चल रही है।
विज्ञापन

मिर्जापुर। डीएम सुशील कुमार पटेल ने शनिवार को सुबह की पाली में एएसजे इंटर कालेज व अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। परीक्षार्थियों की उपस्थिति की जानकारी ली। परीक्षा संचालन के बारे में प्रधानाचार्य निजामुद्दीन व अन्य कक्ष निरीक्षकों से भी कक्ष संचालन के विषय में पूछताछ की। सीसीटीवी कैमरा के फुटेज को भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालगंज। यूपी बोर्ड की चल रही परीक्षा को शनिवार के दिन सचलदस्ता प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह ने आठ विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें परीक्षा केंद्रों पर शांति का माहौल देखा। उन्होंने सीटिंग प्लान और कक्ष निरीक्षकों की जानकारी लिया। डीआईओएस देवकी सिंह ने बताया कि सुबह की पाली में हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी। सुबह के समय श्यामा देवी आदर्श इंटर कालेज, ज्योति मौर्या बालिका इंटर कालेज, सुशील बाल विकास शिक्षा निकेतन, जनचेतना इंटर कालेज, ब्रम्हर्षि देवरहा बाबा इंटर कालेज, भारती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ,बापू उपरौध इंटर कालेज स्कूल में चल रही परीक्षा का निरीक्षण किया गया। इस दौरान वहां पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होते पायी गयी। उन्होंने विद्यालयों के सीसी कैमरे भी देखें।ड्यूटी कर रहे कक्ष निरीक्षकों का आई कार्ड चेक किए। वहीं केंद्राध्यक्षों को परीक्षा में सावधानी बनाए रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed