{"_id":"61e2d4174f42f35179358896","slug":"four-thieves-who-shot-homeowner-arrested-mirzapur-news-vns633657721","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहस्वामी को गोली मारने वाले चार चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहस्वामी को गोली मारने वाले चार चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछवां थाना क्षेत्र के पिपरिया महामलपुर गांव में बीते दिनों घर में घुसकर चोरी करने के दौरान गृृहस्वामी को गोली मारने वाले चोरों को पुलिस ने शनिवार की दोपहर कटका रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरों के पास से नकदी और आभूषण बरामद किया। मामले का खुलासा एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने शनिवार को पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में किया।
क्षेत्र के पिपरिया महामलपुर गांव में छह जनवरी की रात को चोरों का गिरोह तीन घरों में घुसकर चोरी किया। चोर पहले भजराम, भाले के घर में चोरी करने के बाद चंदर के घर में चोरी करने गए। चंदर के घर में चोरी करने के दौरान आवाज होने पर परिजनों की नींद खुली। चंदर ने दौड़ाकर एक चोर को पकड़ा तो चोर ने चंदर के बांए हाथ में गोली मार दिया। चंदर को ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई। एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में पुलिस और स्वाट टीम छानबीन में जुटी रही। मुखबिर की सूचना पर कछवां थानाध्यक्ष राम स्वरूप वर्मा ने पुलिस और स्वाट टीम के साथ मिलकर शनिवार की दोपहर कटरा रेलवे क्रासिंग के पास से संतोष उर्फ पकौड़ी बिंद, रंगील कुमार उर्फ रंगीले बिन्द, विष्णू, ओम प्रकाश बिन्द को गिरफ्तार किया। उनके पास से तमंचा और कारतूस के साथ चांदी की चेन, चार मीना, एक पायल व 20 हजार नकदी बरामद किया।
एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि चोरी करने वाले चारों एक स्थान पर शराब पीया। इसके बाद गांव में एक जन्मदिन कार्यक्रम में बिना बुलाए पहुंचे। वहां इनको पता चला कि चंदर के घर पर 40 हजार नकदी रखा है। इसके बाद इन लोगों ने तीनों घरों में चोरी की। चंदर को गोली रंगील कुमार ने मारा था। संतोष और रंगील मुख्य आरोपी है। विष्णु और ओमप्रकाश इनके सहयोगी है। दो अन्य की तलाश की जा रही है।