फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Four siblings including sibling

भाई-बहन समेत चार डूबे

Tue, 16 May 2017 12:23 AM IST
mirzapur
mirzapur Updated Tue, 16 May 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
Four siblings including sibling
क्राइम - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

 
लालगंज। क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में सोमवार को तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। पतुलखी गांव में दो पहर में भाई-बहन तालाब में डूब गए तो शम छह बजे हलिया इलाके के परसिया मुड़पेली गांव में एक बाल डूब गया।

पतुलखी गांव निवासी रामलखन का बेटा छोटू (6) अपनी बड़ी बहन सीमा (आठ) के साथ दिन में 11 बजे के करीब कुबेरा देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने गया था। दोनों विद्यालय के पीछे स्थित तालाब में नहाने चले गए। नहाते-नहाते गहरे पानी चले गए। जब तक कोई बचाने आता तब तक दोनों डूब चुके थे। ग्रामीणों की सूचना पर उनके परिवार के रमाशंकर मौके पर पहुंचे और तालाब में उतर कर बालकों को ढूंढने लगे। पैर से बालकों का शरीर टकराने पर उन्हें पानी से बाहर निकला गया। थानाध्यक्ष भी मौके पर पहुंच गए लेकिन परिवार वाले पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन


 परसिया मुड़पेली निवासी हंसराज का तेरह वर्षीय पुत्र जयप्रकाश भैस को पानी पिलाने गांव के बीच के तालाब में गया था। भैंस गहरे पानी मे चली गई थी। भैंस को निकालने के लिए जयप्रकाश भी तालाब के भीतर गहरे में चला गया और निकल नहीं पाया। तालाब के किनारे मौजूद गांव के अन्य बच्चों ने परिवार वालों को सूचना दी। ग्रामीण मौके पर पहुंच कर तालाब मे जाल डाल कर बच्चे की शव को निकाला। पुलिस को सूचना दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मड‌िहान थाना क्षेत्र के गुरदेवनगर गांव स्थित परमहंस मौर्य कीपुत्र आरती की शादी थी। बारात  थाना क्षेत्र के दांती गांव से आई थी। रात दश बजे द्वारचार कार्यक्त्रस्म के लिए बाराती दरवाजे पर जा रहे थे। नवयुवक डीजे पर थिरक रहे थे तभी  बारात देखने के लिए लड़की के चाचा अशोक का 14 वर्षीय पुत्र अवनीश दाऊदपुर चन्दौली निवासी अन्य बच्चों के साथ बारात देखने जा रहा था अंधेरा होने के कारण पड़ोसी नंदलाल के दरवाजे पर 70 फिट सूखे गहरे कुंए में गिर गया।गिरते ही साथी बच्चो ने शोर मचाया।गिरने की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।सभी कुँए के तरफ भागे रस्सी के सहारे किशोर को बाहर निकाला गया।आनन फानन में घायल किशोर को 108 नंबर की एम्बुलेंस से मड़िहान सीएचसी लाया गया।  चिकित्सको ने किशोर अवनीश को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर लगते ही शादी का माहौल मातम में बदल गया। शादी की रस्म पूरा तो करा दिया गया।गम के माहौल में दुल्हन की बिदाई नहीं हुई।इस हृदय विदारक घटना से गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed