{"_id":"636aa97cb0e6730978268ee8","slug":"four-people-caught-in-diarrhea-due-to-consumption-of-contaminated-food-mirzapur-news-vns682711748","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूषित भोजन के सेवन से डायरिया की चपेट में आए चार लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूषित भोजन के सेवन से डायरिया की चपेट में आए चार लोग
विज्ञापन
राजगढ़ क्षेत्र के चौखड़ा के भागलपुर गांव में सोमवार की रात में डायरिया की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने सभी को खतरे से बाहर बताया है।
ग्राम पंचायतों में फैली गंदगी व दूषित पानी से मच्छर जनित व संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं। सोमवार की रात राजगढ़ विकास खंड के चौखड़ा के भागलपुर गांव में दूषित जल के सेवन व बासी भोजन करने के कारण एक ही परिवार के चार लोग डायरिया की चपेट में आ गए। डायरिया की चपेट में आने वालों में सावित्री (30) पत्नी रंजीत, मोहिनी (8) पुत्री रंजीत, रंजीत (35) पुत्र राजनारायण और विक्रांत (6) पुत्र रंजीत शामिल हैं। इन्हें रात में उल्टी-दस्त होने लगी।
पड़ोसियों ने 108 नंबर डायल कर एंबुलेंस बुलवाया। एंबुलेंस से सभी को सोमवार को देर रात ले जाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. संतलाल ने बताया कि बासी भोजन करने, कीटनाशक दवा के छिड़काव के बाद चने का साग खाने और प्रदूषित पानी पीने की वजह से फूड प्वाइजनिंग के कारण सभी को उल्टी दस्त होने लगी है। इसकी वजह से एक ही परिवार के चार लोग डायरिया की चपेट में आ गए। सभी का इलाज चल रहा है। एक बच्चे को छोड़कर सभी मरीज खतरे से बाहर हैं।