फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Four of the accused robber arrested

चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 22 Feb 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Mon, 22 Feb 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Four of the accused robber arrested
जमालपुर पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की टीम ने जमालपुर के डूही गांव के प्रधान के घर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को लाइसेंसी बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


 गिरफ्तारी क्षेत्र के भाईपुर बैरियर के पास से की गई। जबकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। यह बातें रविवार को एसपी अरविंद सेन ने पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बताई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जमालपुर थाना क्षेत्र के डूही गांव निवासी रवि प्रकाश पुत्र प्रमोद सिंह के घर में 19 फरवरी की रात कुछ लोगों ने रोशनदान से घुसकर जेवरात व लाइसेंसी राइफल चुराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के खुलासे के लिए एएसपी आरपेशन अरविंद मिश्रा की देखरेख में सीओ चुनार मुकेश उत्तम समेत पुलिस टीम लगी थभ्। टीम को रविवार को सूचना मिली कि चोरी की बंदूक के साथ चार आरोपी जमालपुर स्थितभाईपुर बैरियर के पास मौजूद हैं।

पुलिस ने घेराबंदी करते हुए चारों आरोपियों गोविंदा पुत्र हरदेव पटेल निवासी ग्राम डूही कला जमालपुर, लक्ष्मण बियार पुत्र आत्माराम बियार निवासी डूहीकला, सत्यदेव पुत्र दयाशंकर निवासी डूही कला,

अविनाश पुत्र गंगाराम पटेल निवासी पंचेगड़ा अदलहाट, इंद्रसेन पुत्र पन्नालाल निवासी पचेगड़ा अदलहाट को दबोच लिया।

उनके पास से चोरी गई राइफल बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मुख्य आरोपी इंद्रसेन उर्फ बीरू पुत्र पन्नालाल निवासी पंचगेड़ा थाना अदलहाट डूही गांव निवासी

रवि प्रकाश के घर की रोशनदान से अंदर घुसा था। दरवाजा खोलने के बाद सभी अंदर गए और बक्सों में रखें जेवरात व लाइसेंसी बंदूक उठा ले गए। बंदूक को चार लोग ले गए थे जबकि जेवरात को वीरू लेकर चला गया था।


पुलिस अधीक्ष्क अरविंद सेन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध चोरी समेत अन्य आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें जेल भेज दिया गया। जबकि फरार चल रहे इंद्रसेन की जोरों से तलाश कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed