फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Four milch buffaloes died in five days.

Mirzapur News: पांच दिन में चार दुधारू भैंस की मौत

Mon, 05 Jan 2026 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Four milch buffaloes died in five days.
भांवा। मड़िहान तहसील क्षेत्र के धनावल गांव में पांच दिन में चार दुधारू भैंस की मौत हो गई। पशुपालकों का आरोप है की बार-बार बुलाए जाने के बावजूद पशु चिकित्सक नहीं आए। इससे उपचार के अभाव में पशुओं की मौत हो गई । गांव निवासी रमाकांत मौर्या का कहना है कि 31 दिसंबर को उसकी पहली दुधारू भैंस की तबीयत बिगड़ते ही मड़िहान पशु चिकित्सक को सूचना दी। आरोप है कि वे आश्वासन ही देते रहे। उपचार में देरी से भैंस की मौत हो गई। दूसरी भैंस की 1 जनवरी को तबीयत बिगड़ी दुबारा फिर सूचना दी गई, फिर भी चिकित्सक नहीं आए। 3 और 4 जनवरी को दो अन्य भैंस बीमार पड़ गई। इसकी सूचना भी फोन पर पशुचिकित्सक को दी गई। इलाज के लिए वह पशु चिकित्सक से गिड़गिड़ाया, लेकिन चिकित्सक नहीं आएं। कमाई का जरिया बनी भैंस की मौत होने पर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। चारों पशुओं की मौत के बाद परिवार के भरण पोषण के साथ बच्चों के शिक्षा दीक्षा पर खतरा मंडराने लगा है। इनका दूध बेचकर चार-चार बच्चों की पढ़ाई के साथ घर का खर्च चलता था। पशुपालक ने संबंधित चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed