फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Four Kovids found infected for the sixth consecutive day

लगातार छठवें दिन मिले चार काविड संक्रमित

Fri, 07 Jan 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Four Kovids found infected for the sixth consecutive day
मिर्जापुर। जिले में कोविड संक्रमित मरीज की संख्या फिर से बढ़ने लगी है। तीन दिनों तक एक-एक संक्रमित मिलने के बाद चौथे दिन दो, पांचवें दिन तीन और बृहस्पतिवार को छठवें दिन चार संक्रमित मिले हैं। जिले में एक्टिव केस की संख्या 12 हो गई है। हालांकि ओमिक्रान की पुष्टि किसी में नहीं हुई है।
विज्ञापन

जिले में पिछले छह दिनों से लगातार कोविड संक्रमित मिल रहे हैं। शनिवार को नगर निवासी 28 वर्षीय एक युवती संक्रमित मिली। रविवार को मड़िहान थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की रिपोर्ट पाजिटिव आई। सोमवार को चील्ह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक, मंगलवार को नगर क्षेत्र की एक वृद्धा व एक युवक, बुधवार को एक महिला समेत तीन तो बृहस्पतिवार को एक महिला समेत चार लोग संक्रमित मिले। पिछले 168 दिनों की बात करें तो 21 संक्रमित मिले हैं। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 11 हजार 55 है। अब तक 10 हजार 226 लोग कोविड से उबर चुके हैं। जिले में अब तक 117 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. राजीव सिंघल ने बताया कि जिले में बृहस्पतिवार को 2823 की रिपोर्ट आई। इसमें एक संक्रमित मिला है। तीन संक्रमितों की रिपोर्ट गैर जनपद में जांच के बाद आई है। संक्रमितों में नगर निवासी 57 वर्षीय महिला, चुनार निवासी 58 वर्षीय अधेड़, चील्ह थाना क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय युवक, चुनार निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति है। सभी होम आईसोलेशन में हैं। जिले में अब तक 11 लाख 20 हजार 827 का सैंपल लिया जा चुका है। 11 लाख 19 हजार 401 की रिपोर्ट आई है। 1426 की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिले में छह लाख 60 हजार 367 लोगों की एंटीजन से जांच की गई है।
विज्ञापन

आशीष पटेल हुए कोरोना पॉजिटिव : अपना दल एस के कार्यवाहक अध्यक्ष व एमएलसी आशीष पटेल कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से यह जानकारी दी। दूसरी तरफ उनकी पत्नी व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के संक्रमित होने की चर्चा भी चलती रही। हालांकि अद एस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल ने बताया कि मिर्जापुर सांसद पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच हजार किशोरों के लगा टीका : मिर्जापुर। 15 से 18 वर्ष तक के किशोर-किशोरियों के लिए शुरु हुए टीकाकरण के चौथे दिन टीका लगवाने वालों की संख्या अधिक रही। चार हजार 951 किशोर-किशोरियों को टीका लगाया गया।
सुबह 10 बजे से टीकाकरण कार्य शुरु हुआ। 12 बजे तक मंडलीय अस्पताल में लंबी लाइन लगी थी। 15 प्लस को कोवैक्सीन टीका लगाया जा रहा था। सबसे अधिक पड़री पीएचसी में टीका लगाया गया। जिले में एक लाख 75 हजार 127 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। चौथे दिन बृहस्पतिवार को चील्ह पीएचसी पर 105, गुरुसंडी पर 341, विजयपुर में 687, पड़री में 630, कछवां में 274, सीखड़ में 91, जमालपुर में 196, चुनार में 287, लालगंज में 276, हलिया में 168, पटेहरा में 222, राजगढ़ में 1200, मंडलीय अस्पताल में 483 लोगों को टीका लगाया गया।

18 प्लस में 21 हजार को लगा टीका : मिर्जापुर। जिले में बृहस्पतिवार को सरकारी अस्पताल पर बने टीकाकरण कैंप के साथ गांव में भ्रमण कर टीकाकरण किया गया। इस दौरान 21822 लोगों को टीका लगाया गया। मंडलीय अस्पताल समेत अन्य बूथों पर 18 प्लस को टीकाकरण किया जा रहा है। 18 प्लस में को कोविशील्ड का 4799 प्रथम डोज, 12820 को दूसरा डोज लगाया गया। कोवाक्सिन में 2651 प्रथम और 1552 को दूसरा डोज लगाया गया। जिले में इस समय 68840 कोविशील्ड व 81050 कोवाक्सिन डोज स्टोर में है। अब तक 178 गांव में सबको प्रथम डोज का टीका लग चुका है। प्रथम डोज में 94 प्रतिशत को टीका लग चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed