{"_id":"599493c74f1c1b351a8b4623","slug":"four-injured-in-car-truck-one-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":" कार ट्रक में भिड़ी, एक की मौत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ट्रक में भिड़ी, एक की मौत चार घायल
mirzapur news
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर लखनियादरी जल प्रपात से पिकनिक मना कर लौट रही इंडिगो कार खड़ी ट्रक मे भिड़ गई जिससे कार सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई,वहीं चार अन्य कार सवार गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इंडिगो मे फंसे घायलों को सीएचसी भेजवाया जहां घायलों की हालत गंभीर होने पर सभी को वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना मंगवार की देर शाम थाना क्षेत्र के महुली चौराहे के पास की है ।
बताते चलें कि गाजीपुर के सैदपुर निवासी पांच युवक एक इंडिगो कार से स्वतंत्रता दिवस की शाम छह बजे लखनिया दरी जल प्रपात से पिकनिक मना कर वापस घर को लौट रहे थे । जैसे ही थाना क्षेत्र के महुली चौराहे के समीप पहुंचे कि तभी उनका वाहन सड़क किनारे गिट्टी लदे ट्रक में भिड़ गया। इंडिगो कार की रफ्तार तेज होने के चलते कार के परखच्चे उड़ गए और घटना स्थल पर ही कसाव सैदपुर निवासी जितेंद्र जायसवाल 25 वर्ष पुत्र अरुण जायसवाल की मौत हो गई, वहीं अन्य कार सवार मोहन गुप्ता 36 वर्ष ,अलियार गुप्ता, चंदन गुप्ता 26 वर्ष पुत्र प्रेम गुप्ता, भोनू 35 वर्ष पुत्र सरफराज, और मुंशी खा 40वर्ष सभी निवासी सैदपुर गाजीपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी भेजवाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी इलाज के लिए रेफर कर दिया गया । पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया दुर्घटना के बाद काफी देर तक वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग अवरुद्ध रहा पुलिस ने ट्रैक्टर और क्रेन की मदद से ट्रक मे फंसे कार को बाहर निकलवा कर सड़क किनारे कराया तब यातायात शुरू हो सका ।
सेल्फी बना दुर्घटना की वजह
अहरौरा ।चलती कार मे सेल्फी लेना कार सवार युवकों को भारी पड़ गया ,मंगलवार की शाम लखनिया दरी से पिकनिक मना कर लौट रहे युवक तेज रफ्तार से चल रही कार मे सेल्फी लेने लगे कि तभी कार सड़क किनारे गिट्टी लदी ट्रक में जा घुसी जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए ।कार सवार प्रत्यक्षदर्शी मुंशी खां ने बताया कि कार में आगे वाली सीट पर बैठा जितेंद्र मोबाइल से सेल्फी ले रहा था कि तभी चालक कार का संतुलन खो बैठा और ट्रक मे जा भिड़ा ।