फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Former MLA Vijay Mishra said Government wants to destroy my family ADG kept AK 47 to trap

पूर्व विधायक विजय मिश्र का आरोप: परिवार को खत्म करना चाहती है सरकार, एडीजी ने फंसाने के लिए रखी एके-47

Fri, 05 Aug 2022 03:08 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 05 Aug 2022 03:08 PM IST
सार

रंगदारी मामले में पेशी के बाद ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र ने कहा कि सरकार उनको फंसाना चाहती है। इसमें एडीजी प्रशांत कुमार, डीजी सुधीर कुमार, पूर्व भदोही एसपी की भूमिका है। 

विज्ञापन
Former MLA Vijay Mishra said Government wants to destroy my family ADG kept AK 47 to trap
मिर्जापुर कोर्ट के बाहर पूर्व विधायक विजय मिश्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार खून की प्यासी है। वह मेरे परिवार को फंसाना चाहती है। परिवार को खत्म किया जा रहा है। अभी एक एके-47 पकड़ी गई है। दो बाकी है जो एडीजी व डीजी के पास रखी है। यह बातें ज्ञानपुर के पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्र ने शुक्रवार को कोर्ट में पेशी के दौरान कही। 

विज्ञापन


दुष्कर्म, रिश्तेदार की संपत्ति हड़पने सहित कई मामलों के आरोपी पूर्व विधायक विजय मिश्र के पुत्र विष्णु मिश्र की निशानदेही पर पुलिस ने गुरुवार को अमवां स्थित पेट्रोल पंप से एके-47, पिस्टल, कारतूस, मैग्जीन बरामद की थी। शुक्रवार को विजय मिश्र की प्रथम एसीजेएम कोर्ट में दो लाख की रंगदारी मामले में पेशी थी।
विज्ञापन


कोर्ट में पेशी से बाहर निकलने पर विजय मिश्र ने कहा कि सरकार उनको फंसाना चाहती है। इसमें एडीजी प्रशांत कुमार, डीजी सुधीर कुमार, पूर्व भदोही एसपी की भूमिका है। कहा कि मेरे पास तीन एके-47, कई पिस्टल व कारतूस होने का दावा किया जा रहा है। अभी एक बरामद कराया गया है। दो और मिलने की साजिश की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्तार अंसारी से संबंध पर बोले- 1998 के बाद से मुलाकात नहीं

Former MLA Vijay Mishra said Government wants to destroy my family ADG kept AK 47 to trap
बरामद एके-47 - फोटो : अमर उजाला

विजय मिश्र ने कहा कि सरकार उन पर लगातार मुकदमे लाद रही है। जिस पेट्रोल पंप से एके-47 बरामद हुआ है वो छह महीने से बंद पड़ा है। फंसाने के बारे में कहा कि जो सरकार मालिक है, वही उनको फंसा रही है। मुख्तार अंसारी से संबंध के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि 1998 के बाद से उनसे कोई दुआ सलाम नहीं हुआ है। दावा किया कि  राजा भैया का मुख्तार से संबंध है। इस कारण ही मुख्तार ने उनका एफसीआई गोदाम बनवाया था।

पूरे घटना की सीबीआई जांच की मांग

Former MLA Vijay Mishra said Government wants to destroy my family ADG kept AK 47 to trap
मिर्जापुर कोर्ट के बाहर पूर्व विधायक विजय मिश्र - फोटो : अमर उजाला

विजय मिश्र ने कहा कि इस सरकार में ब्राह्मणों का उत्पीड़न हो रहा है। आरोप लगाया कि एडीजी ने दो करोड़ और पूर्व एसपी भदोही ने एक करोड़ मांगा था। नहीं देने पर फंसाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ईमानदार हैं। पूरे घटना की सीबीआई जांच कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed